एक्सप्लोरर

PM Modi Bhopal Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जंबूरी मैदान, तैयारियों का लिया जायजा

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद मीडिया को भी संबोधित किया. उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो गई हैं.

PM Narendra Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कल 25 सितंबर को राजधानी भोपाल (Bhopal) के दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान (Jamboree Maidan) पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ शामिल होंगे. इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी आज जम्बूरी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित जम्बूरी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार को हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. 

मुख्यमंत्री चौहान ने जम्बूरी मैदान पर मंच, बैठक व्यवस्थाएं पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने जम्बूरी हेलीपेड का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद मीडिया को भी संबोधित किया. उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भोपाल और मध्य प्रदेश तैयार है. मुख्यमंत्री चौहान के साथ कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद वीडी शर्मा, कमिश्नर भोपाल डॉ पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 

पांच बड़े डोम लगाए गए
वहीं बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर बारिश को देखते हुए पांच बड़े-बड़े डोम लगाए गए हैं, जबकि कुल 12 डोम लगे हैं. इन डोम्स में पांच बड़ी एलईडी और 36 छोटी एलईडी लगाई गई हैं. इसके अलावा प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए जम्बूरी मैदान की दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है. आनंद नगर साइड की तरफ से 100 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है. इसके अलावा आसपास खुले मैदान में भी पार्किंग की व्यस्था की गई है. कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान पर केवल चार नेताओं के फोटो लगे कटआउट ही लगाए गए हैं. इन चार नेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के फोटोयुक्त बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं.

Bageshwar Dham: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फिर से बड़ा बयान, 'मोबाइल पर हिंदू राष्ट्र नहीं बनने वाला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget