एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फिर से बड़ा बयान, 'मोबाइल पर हिंदू राष्ट्र नहीं बनने वाला...'

Dhirendra Krishna Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री ने फिर से हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया है. उन्होंने खंडवा में कथा सुनने आए लोगों से पूछा कि कौन-कौन भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में देखना चाहता है?

Khandwa News: खंडवा (Khandwa) जिले में कथावाचन के लिए आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने एकबार फिर हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया है. जिले के हरसूद में पंडित शास्त्री ने व्यास पीठ से हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, ''आप हमारा साथ दीजिए, तो हम मिलकर आपको हिंदू राष्ट्र देंगे.''

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कथावाचन सुनने आए जनसमूह से पूछा कि ''कौन–कौन भारत हिंदू राष्ट्र चाहता है? लिख दो दीवारों पर. मोबाइल देखना बंद करो, मोबाइल पर हिंदू राष्ट्र नहीं बनने वाला. आओ घर से बाहर निकलो, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पहल करते हैं.'' 

खंडवा में धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का किया वाचन
खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा में प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह द्वारा बागेश्वर धाम की कथा का दो दिवसीय आयोजन करवाया है. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और दिव्य दरबार में अपनी समस्याओं का हल बागेश्वर धाम से जान रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री हरसूद नगर में हनुमत कथा का वाचन कर रहे हैं.

सनातन का विरोध करने वालों को लेकर कही थी यह बात
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अक्सर देश के समकालीन मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. कई बार उन्हें अपने बयान के कारण विवादों में भी घिरना पड़ा है. धीरेंद्र शास्त्री ने पिछले दिनों सनातन धर्म पर हो रही बयानबाजी को लेकर भी अपनी राय रखी थी. दरअसल, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना और मलेरिया से की थी. इसके बाद बीजेपी ने जमकर विरोध जताया था. वहीं, इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि जो लोग सनातन धर्म पर सवाल करते हैं और जो सनातन धर्म का विरोध करते हैं, वे रावण के खानदान से हैं.

ये भी पढ़ें-  MP Elections 2023: एमपी चुनाव से सीएम शिवराज ने किया मीडिया सेंटर का शुभारंभ, बीजेपी हाईटेक रणनीति पर करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget