एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पीएम मोदी एमपी को देंगे वंदे भारत की सौगात, आगमन से पहले तैयारियों में जुटे CM शिवराज

MP Elections 2023: पीएम मोदी भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम के आगमन की तैयारी के लिए सीएम शिवराज ने अफसरों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.

PM Modi MP Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी शहडोल और भोपाल आएंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खासा अलर्ट हैं. सीएम शिवराज ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में कोई भी चूक नहीं होना चाहिए, पहले से ही सभी तैयारियां हों.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल और शहडोल में होने वाले कार्यक्रमों में कोई चूक न हो. कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और उत्साहजनक हो. सीएम शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश में आगमन की तैयारियों संबंधी बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. बैठक में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े.

वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल प्रवास पर आएंगे, वे यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग कर ली जाए. कार्यक्रम से संबंधित हर व्यवस्था की पहले से बेहतर तैयारी कर लें. प्रधानमंत्री के आगमन की व्यवस्था के संबंध में जन.प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें.

ऐसे हो पीएम का स्वागत
सीएम शिव​राजसिहं चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन भोपाल से शहडोल जायेंगे और जिले में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे. उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दे. बैठक के दौरान शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी दी.

पीएम का मेगा रोड-शो
बता दें 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजधानी भोपाल में मेगा रोड-शो भी आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यू मार्केट से मोतीलाल नेहरु स्टेडियम तक मेगा रोड-शो के रूप में पहुंचेंगे. मोतीलाल नेहरु स्टेडियम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां से 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

यह भी पढ़ें: MP Tiger Death: वर्चस्व की लड़ाई में गई बाघ किशन की जान, अब कौन होगा नौरादेही अभ्यारण का 'राजा'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget