एक्सप्लोरर

MP News: एमपी की जीडीपी 20 साल में 15 गुना बढ़ी, जबलपुर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा

Jabalpur: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि अभी देश की इकोनॉमी 350 ट्रिलियन की है, जो 2047 तक दस गुना बढ़कर 3500 ट्रिलियन की हो जाएगी. पूरे विश्व में भारत के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है.

Piyush Goyal Reach Jabalpur: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) आज जबलपुर (Jabalpur) पहुंचे. यहां वो प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. पीयूष गोयल ने इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया. प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  की इकोनॉमी ने गजब ग्रोथ की है. यहां की जीडीपी का 20 सालों में 15 गुना बढ़ना आश्चर्यजनक है. बीजेपी के शासन में मध्य देश की जीडीपी 72 हजार करोड़ से बढ़कर 11 लाख करोड़ हो गई है. 

यही नहीं  प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला भी बोला. पीयूष गोयल ने कहा "जब साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सत्ता संभाली थी तो देश की इकोनॉमी दुनिया की पांच फ्रेजाईल इकोनॉमी में गिनी जाती थी. देश की इकोनॉमी हर क्षेत्र में संकट में थी और हमें सलाह दी गई थी कि इस पर एक श्वेत पत्र लाना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों की कमियां गिनाने के बजाय अर्थव्यवस्था को सुधारने का ऐतिहासिक काम किया. उन्होंने कहा आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और 2027 तक इसके दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाली कंट्री बनने की संभावना है." 

#WATCH जबलपुर (मध्य प्रदेश): भारत में विकास पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "पीएम मोदी ने जिस प्रकार से भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है वो चाहे भारत की अर्थव्यवस्था हो, आत्मविश्वास हो, लोगों का संकल्प हो, गरीबो का कल्याण हो, व्यापार और उद्योग को और बल देने के लिए नई-नई… pic.twitter.com/MCDw80UQSE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023

">

2047 में 3500 ट्रिलियन की हो जाएगी इकोनॉमी
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस प्रकार से भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है. चाहे भारत की अर्थव्यवस्था हो, आत्मविश्वास हो, लोगों का संकल्प हो, गरीबो का कल्याण हो, व्यापार और उद्योग को और बल देने के लिए नई-नई योजनाएं लाना हो. कल पीएम मोदी औद्योगिक सेंट्रल का उद्घाटन करने वाले हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि अभी देश की इकोनॉमी 350 ट्रिलियन की है, जो 2047 तक दस गुना बढ़कर 3500 ट्रिलियन की हो जाएगी. पूरे विश्व में भारत के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. आगे चलकर भारत ही विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम करेगा. 

इसी तरह 2047 तक भारत गरीबी से मुक्त होगा.आज हर वर्ग आज प्रगति की राह पर है. भारत ने निर्यात के मामले में नए कीर्तिमान बनाए हैं. पहले देश का निर्यात 500 बिलियन डॉलर था जो आज बढकर 776 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. वहीं एमपी के चुनावी संग्राम को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को एमपी की जनता हराने वाली है. पीएम मोदी और सीएम शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी गई है. प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में जबलपुर के सांसद और पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राकेश सिंह ने भी विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपने 19 साल के संसदीय कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई.

PM Modi Gwalior Visit: पीएम मोदी के ग्वालियर दौरे पर सामने आया ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, बोले- 'ये सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget