एक्सप्लोरर

MP News: बसपा विधायक रामबाई को जिला कोर्ट ने सुनाई सजा, शव रख चक्का जाम करने का था मामला

MP News: बसपा विधायक रमाबाई पर शव रखकर चक्का जाम करने का आरोप था. उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर दमोह अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था. 

Jabalpur Special Court: दमोह के पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई को जिला जज ने अदालत पूरी होने तक की सजा सुनाई. मामला शव रखकर चक्का जाम करने के मामले में दोषी पाते हुए विधायक रमाबाई को अदालत उठने तक की सजा हुई और उनपर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया गया.

फर्स्ट क्लास ज्यूडिशिय मजिस्ट्रेट विश्वेश्वरी मिश्रा की स्पेशल अदालत ने चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम करने की आरोपी विधायक रमाबाई सहित अन्य को यह सजा सुनाई है. सभी पर 15-15 सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, अभियोजन की तरफ से अरुणप्रभा भारद्वाज ने पक्ष रखा. 

अस्पताल के खिलाफ किया था प्रदर्शन
घटना दमोह जिला के कैरवना गांव की थी. अस्पताल में एक शख्स की मौत होने पर रामबाई और कुछ लोगों ने मिलकर प्रदर्शन किया था और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था. 

अभियोजन ने दी ये दलील
अभियोजन पक्ष ने कहा कि 28 मार्च को सरकारी अस्ताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद आरोपियों ने लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा मचा दिया. पहले अस्पताल के कैंपस में नारेबाजी की फिर रमाबाई के मार्गदर्शन में सड़क पर प्रदर्शन करने लगे. सभी ने मृतक का शव संजय चौराहे पर रखकर ट्रैफिक बाधित कर दिया. काफी देर तक अराजकता की स्थिति बनी रही.

पुलिस केस हुआ था दर्ज
बताया जा रहा है कि चक्काजाम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश और आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था. गवाहों के बयान सुनने के बाद अदालत ने बसपा विधायक समेत अन्य को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया.

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान- ‘मैं ज्योतिषी नहीं जो यह बताऊं कि BJP कितनी सीटें जीतेगी लेकिन…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget