एक्सप्लोरर

सिर पर नारियल लगने से चोटिल हुए पंडित प्रदीप मिश्रा, डॉक्टरों की सलाह पर कैंसिल हुईं कथाएं

Pandit Pradeep Mishra News: पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि किसी महादेव की होली में किसी श्रद्धालु ने गुलाल के साथ नारियल भी फेंका, जो उनके सिर पर लगा. इससे उनके ब्रेन में सूजन आ गई है.

Pandit Pradeep Mishra News: सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम हेमा चितावलिया स्थित कुबेश्वर धाम मंदिर के प्रमुख और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा चोटिल हो गए हैं. दरअसल, 29 मार्च को वे सीहोर जिले की आष्टा तहसील में महादेव की होली कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे. इस दौरान किसी श्रद्धालु द्वारा नारियल फेंका गया, जो पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर पर लगा. इससे पंडित प्रदीप मिश्रा घायल हो गए. 

डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं. बता दें, पंडित प्रदीप के आव्हान के बाद सीहोर जिले में महादेव की होली का आयोजन होने लगा है. बीते साल की तरह इस बार भी सीहोर जिला मुख्यालय पर और आष्टा तहसील में महादेव की होली का आयोजन किया गया था. हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आष्टा में यह आयोजन 29 मार्च को किया गया. 

गुलाल के साथ श्रद्धालु ने फेंका नारियल
आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी पहुंचे. पंडित प्रदीप मिश्रा की अगवानी को लेकर महादेव की होली कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम उमड़ा. इस दौरान किसी श्रद्धालु ने गुलाल के साथ नारियल भी फेंका, जो पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर पर लगा और उनके ब्रेन में दिक्कत आई. 

पंडित प्रदीप मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि आष्टा में महादेव की होली के दौरान किसी श्रद्धालु ने गुलाल के साथ नारियल भी फेंका, जो उनके सिर में लगा है. इसकी वजह से ब्रेन में दिक्कत आ गई है. ब्रेन में अंदर चोट लगने के कारण सूजन आ गई. डॉक्टरों ने दिमाग पर जोर नहीं देने और समय पर दवाई लेने की सलाह दी है. 

एक से सात अप्रैल तक होनी थी कथा
बता दें, नीमच के मनासा में आज एक अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होना था. 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होने वाली इस कथा को पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निरस्त किया गया. उन्होंने कथा पंडाल में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि दूर दराज से कथा सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे. 

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आप हमारे दीदी हो, आप हमारे जीजा हो, भाई के दर्द को आप लोग जानते हैं. आप सब लोग यहां पहुंचे. आप सब लोगों को कष्ट हुआ. केवल वचन को निभाना था, इसलिए अस्पताल से छुट्टी करवाकर मैं आप लोगों के बीच आया हूं. पंडित मिश्रा ने कहा कि अगले साल विठ्लेश सेवा समिति कथा करने के लिए मनासा आएगी.

यह भी पढ़ें: किताबें-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो स्कूलों की खैर नहीं! CM यादव ने दिए सख्त आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget