एक्सप्लोरर

MP News: 'पहले उनके बाप दादा का इतिहास निकाला जाए' सनातन धर्म पर सवाल करने वालों को पंडित प्रदीप मिश्रा का करारा जवाब

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संत वो होना चाहिए जो राष्ट्र की बात करे. अगर राजनीति में आएं तो वे राष्ट्रहित की बात करें. देश में ऐसे कई संत आए जो राजनीति में आए तो देशहित की बात करते दिखे.

Madhya Pradesh News: पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने सनातन धर्म पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है. पंडित प्रदीप मिश्रा इंदौर (Indore) में एक आयोजन के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि संत वो होना चाहिए जो राष्ट्र की बात करे. अगर राजनीति में आए तो वो राष्ट्रहित की बात करे. देश में ऐसे कई संत आए जो राजनीति में आए तो देशहित की बात करते दिखे, लेकिन वो राष्ट्र को कुछ नहीं दे सके. दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा ने संतों पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि संत राजनीति में आएं तो उनका स्वागत है. संत देशहित की बात करते हैं, लेकिन कुछ संत ऐसे भी आए हैं जिन्होनें अपना ही भरणपोषण किया देशहित की बात नहीं की. ऐसे संतों का राजनीति में आने का मकसद केवल अपना पेट भरना ही था.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा "सनातनी वो है जो राष्ट्रहित की बात करे. इसमें बीजेपी और कांग्रेस न देखें. सनातनी देशभाव लेकर चलता है. देश में सनातन धर्म को साथ लेकर चलना जरूरी है. आज बच्चे समय के साथ बदल रहे हैं. बच्चों को संस्कार देने का काम सनातन धर्म कर रहा है."

'पहले उनके बाप दादा का इतिहास निकाला जाए'
सनातन के खिलाफ जाने वालों के लिए उन्होंने कहा कि पहले उनके बाप दादा का इतिहास निकाला जाए और देखा जाए कि क्या वे सनातनी थे या नहींं. सजा देने की बात पर उन्होनें कहा कि हम इतने बड़े नही हैं कि उन्हें सजा क्या दी जाए ये बताएं, लेकिन भोलेबाबा के निवेदन करेंगे कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि जरूर दें.

ओंकारेश्वर में एकात्मधाम के मूर्ति की उंचाई और स्थान चयन को लेकर उन्होनें कहा कि शंकराचार्यों ने अगर निर्णय लिया है तो कुछ सोच कर लिया है और उसका सम्मान करना चाहिए और ऐसी कोई समस्या नहीं है कि जिसका समाधान न हो.  भारत और इंडिया पर छिडे़ विवाद पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भारत आज से नही अनादिकाल से है. इंडिया तो अंग्रेजों की देन है. भारत तो भारत है ही. वही जब हम भारत कहते थे तो अंग्रेजों को शर्मिंदगी महसूस होती थी. भारत कहने पर हमें गर्व की अनुभूति होती है.

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget