एक्सप्लोरर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा आज यूपी में, संभल हिंसा के बीच पुलिस अलर्ट

Bageshwar Dham: संभल हिंसा के बीच आज (25 नवंबर) को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा यूपी में प्रवेश कर गई है. वहीं प्रदीप मिश्रा की वाराणसी में कथा चल रही है.

Dhirendra Krishna Shastri: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. गुस्साएं लोगों ने कई गाड़ियों को आग लगा दी. पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. संभल में हिंसा के बीच आज (25 नवंबर) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा यूपी में प्रवेश कर गई है. जिसको लेकर दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.

बता दें आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज पांचवा दिन है. यात्रा आज मध्य प्रदेश के देवरी गेस्ट हाउस से रवाना हुई है जो मऊरानी पहुंचेगी. इसके बाद 26 नवंबर को यात्रा मऊरानीपुर से घुघसी पहुंचेगी. 27 नवंबर को यात्रा घुघसी से निवाड़ी के लिए रवाना होंगी.  28 नवंबर को रेस्ट हाउस से ओरछा से तिगड्डा के लिए रवाना होगी. जबकि अंतिम दिन 29 नवंबर को ओरछा तिगड्डा से रामराजा मंदिर के लिए रवाना होगी. 

एमपी के साथ यूपी पुलिस भी अलर्ट
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा पांचवें दिन उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. जबकि उत्तर प्रदेश के संभल में बवाल मचा हुआ है. ऐसी स्थिति में यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश सहित यूपी की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है.  

मप्र के 2 बड़े कथावाचक आज यूपी में
संभल हिंसा के बीच एक तरफ जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा यूपी में प्रवेश कर गई है. वहीं दूसरी ओर कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा भी आज उत्तर प्रदेश में है. वाराणसी में उनकी कथा चल रही है. 26 नवंबर को कथा का अंतिम दिन है. उनकी कथा को सुनने के लिए रोजाना 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच रहे है.

इसी बीच पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिंदुओं को सलाह देते हुए कहा कि परिवार में जितने सदस्य हैं, उतने ही शस्त्र होना भी जरुरी है. उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बटोगे तो कटोगे नारे का समर्थन करते हुए कहा कि बंटना भी मत-कटना भी मत. राष्ट्र रक्षा के लिए घर में जितने सदस्य हैं, उनके पास शस्त्र होने चाहिए. राष्ट्र रक्षा के लिए माला और भाला दोनों जरुरी है. सभी सनातियों को एक होना ही चाहिए. 

यूपी के संभल में हालात बेकाबू
यूपी के संभल में जामा मस्जिद में रविवार सुबह सर्वे टीम पहुंची. इस दौरान धर्म विशेष के लोग एकत्रित हो गए उग्र भीड़ मस्जिद के अंदर जाना चाह रही थी, जिस पर पुलिस ने रोका तो उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े फिर लाठीचार्ज भी किया. उग्र भीड़ ने गाड़ियों में आग लगा दी. हालत पर काबू पाने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

यह भी पढ़ें: इंदौर में डिजिटल अरेस्ट की कोशिश नाकाम, फर्जी पुलिस कमिश्नर बन असली पुलिस ऑफिसर को धमकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget