एक्सप्लोरर

आतंकियों ने कलमा पढ़ने को बोला, इंदौर के LIC अधिकारी ने ऐसा क्या कहा जो मार दी गोली? CM मोहन यादव ने बताया

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में इंदौर निवासी LIC मैनेजर सुशील नथानियल की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर दिया. CM यादव ने बताया कि गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनसे कलमा पढ़ने को कहा था.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दर्दनाक आतंकी हमले की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में जान गंवाने वाले इंदौर निवासी एलआईसी अधिकारी सुशील नथानियल (58) की अंतिम यात्रा की शुरुआत उनके पार्थिव शरीर के मंगलवार (22 अप्रैल) को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचते ही हुई, जहां शोक और संवेदना का माहौल गहराता चला गया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई. उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से नथानियल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान जब परिजन मुख्यमंत्री से मिले, वे फूट-फूटकर रो पड़े. मुख्यमंत्री ने उन्हें हिम्मत बढ़ाया और कहा, “यह सिर्फ आपके परिवार का दुख नहीं है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश का दुख है. हम इस कठिन समय में आपके साथ हैं.”

आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा और फिर मारी गोली- मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने एक मार्मिक खुलासा करते हुए कहा कि नथानियल की पत्नी जेनिफर ने उन्हें बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने उनसे ‘कलमा’ पढ़ने को कहा था. इस पर नथानियल ने शांतिपूर्वक उत्तर दिया कि वह ईसाई हैं और उन्हें कलमा नहीं आता. इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई.

यह दुखद हमला उस वक्त हुआ, जब पहलगाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैसरन में एक पर्यटक बस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में नथानियल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा (35) के पैर में गोली लगी. पत्नी जेनिफर (54) और बेटा ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) उस वक्त साथ थे, जो सुरक्षित बच गए.

CM समेत कई मंत्री रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद वीडी शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित इंदौर के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने नथानियल के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

नथानियल LIC के मैनेजर के पद पर थे तैनात

नथानियल इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में LIC के प्रबंधक पद पर कार्यरत थे. उन्हें जानने वाले बताते हैं कि वे न केवल एक जिम्मेदार अधिकारी थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे. उनके असामयिक निधन पर इंदौर समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है.

इस जघन्य हमले की केंद्र और राज्य सरकारों ने कड़ी निंदा की है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा जताया है. कई सामाजिक संगठनों ने भी सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक और मानसिक सहयोग प्रदान किया जाए.

सुशील नथानियल की आतंकी घटना में मौत से न केवल इंदौर शहर को बल्कि पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है. सुशील को जानने वाले बताते हैं वे न केवल एक जिम्मेदार नागरिक थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे. उनके निधन पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है. कई संस्थाओं ने सरकार से पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक और मानसिक सहयोग देने की मांग भी की है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget