एक्सप्लोरर

MP Politics: उलझन में भाजपाई, अब सीखना होगा ढपली बजाना, प्रदेश प्रभारी के संदेश ने बढ़ाई परेशानी

MP News: बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार के कामों के जनता के सामने ढपली बजाकर और लोरी गाकर सुनाना है.उन्होंने कहा कि जिनको ढपली बजाना नहीं आता या लोरी जैसा गा नहीं सकते वो नेतागिरी के लायक नहीं हैं.

Bhopal News: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश (MP Assembly Election 2023) में बीजेपी (BJP) के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव (P Murlidhar Rao) के संदेश से पार्टी उलझन में पड़ गई है. एक दिन पहले राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में राव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सरकार ने बहुत काम किए हैं. इन कामों को प्रदेश की जनता के सामने ढपली बजाकर और लोरी गाकर सुनाना है.उन्होंने कहा कि जिनको ढपली बजाना नहीं आता या लोरी जैसा गा नहीं सकते वो नेतागिरी के लायक नहीं हैं. उनकी इस बात से अब एमपी बीजेपी के कई नेता उलझन में पड़ गए हैं.

जीत के लिए कौन सा मंत्र दिया

बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ को मजबूत कर रही है. इसके लिए प्रदेश में दस दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है.इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया था.अभियान के तहत प्रतिदिन बीजेपी  संगठन के बड़े नेता अलग-अलग बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं.

एक दिन पहले यानि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव राजधानी भोपाल के ही बूथ क्रमांक 248 पर पहुंचे थे.वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रदेश सरकार ने बहुत काम किए हैं.इन कामों के बारे में रोज बोला करो, ढपली बजाओ,कितने काम हुए हैं.रोज इन कामों को लोरी की तरह गाते रहना है,जो लोरी जैसा रोज गाता नहीं है,वह नेतागिरी के लायक नहीं है. इसलिए रोज बोला करो. 

बीजेपी का लक्ष्य 200 के पार

2018 के विधानसभा चुनाव की भांति ही इस बार भी प्रदेश बीजेपी  ने 200 पार का लक्ष्य निर्धारित किया है.मुरलीधर राव ने कहा कि पिछले चुनाव में हमारा वोट शेयर 41 प्रतिशत था. इसे बढ़ाकर संगठन ने हमें 51 प्रतिशत का लक्ष्य दिया गया है.बूथ के कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव में अब की बार 200 पार और 51 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

मुरलीधर राव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे यहां बूथ केंद्र, शक्ति केंद्र की संरचना है,इसे हमें और मजबूत करना है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजना का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है.हमें निरंतर बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर तैनात होकर गरीबों का जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं उनको जोड़ने का काम करना है.सभी कार्यकर्ताओं को पूरी उर्जा के साथ काम करके चुनाव में विजयश्री दिलानी है.उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ सशिक्तकरण अभियान को लेकर जो काम निर्धारित किए हैं,बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें.अगर हम अपने बूथ को सशक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव जीतना हमारें लिए आसान है. उन्होंने कहा कि हमारे बूथ कार्यकर्ता ही 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाएंगे.

ये भी पढ़ें

Crop Damage Compensation: बारिश में बर्बाद हुई फसल तो मध्य प्रदेश सरकार देगी मुआवजा! कृषि मंत्री पटेल ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget