एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भीषण शीत लहर और भयंकर सर्दी के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भयंकर सर्दी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और अगले 24 घंटों में पाला पड़ने का अनुमान जताया है, आइये जानते हैं कि पिछले 24 घंटों में कहां पड़ चुकी है कड़ाके कि ठंड और कहां है अनुमान

Madhya Pradesh News: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर और भयंकर सर्दी जारी रहने के मद्देनजर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में अगले 24 घंटों में पाला पड़ने का अनुमान जताया है, इस कारण भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने ‘भाषा’ को बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर भीषण शीतल लहर के साथ-साथ अनेक स्थानों पर शीतलहर का अनुमान है.

इन जगहों पर है कड़ाके की ठंड का अनुमान 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों तथा जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर भयंकर सर्दी के साथ-साथ अनेक स्थानों पर कड़ाके की ठंड़ पड़ने का अनुमान है. साहा ने बताया कि वहीं, प्रदेश के रीवा, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, सीहोर, भोपाल, रायसेन, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी एवं दतिया जिलों में अगले एक दिन में पाला पड़ने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटों में यहाँ रहा शीतलहर का प्रभाव 

उन्होंने कहा कि उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आ रही ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश पिछले दो दिनों से ठंड की चपेट में है. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों (रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक) के दौरान प्रदेश के उमरिया, खजुराहो, नौगांव, सागर, भोपाल, रायसेन एवं ग्वालियर जिलों में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा, जबकि 17 अन्य जिलों में शीतलहर रही.

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सिवनी, बैतूल, इंदौर, धार एवं उज्जैन जिलों में तीव्र शीतलदिन रहा, जबकि भोपाल एवं जबलपुर सहित 13 जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ी. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस उमरिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget