एक्सप्लोरर

Omicron Variant: उड़ानें बंद होने से साउथ अफ्रिका में फंसा इंदौर का बैडमिंटन खिलाड़ी, परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार

Omicron Variant: ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव के चलते इंदौर का बैडमिंटन प्लयेर विदेश में फंस चुका है. परिवार वाले दक्षिण अफ्रीका से जल्द इंदौर वापसी चाहते हैं. उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई है.

Omicron Variant: साइना नेहवाल से लेकर पीवी सिंधु तक से बैडमिंटन के जौहर सीखने वाले इंदौर के 21 वर्षीय युवा बैडमिंटन प्लेयर पर अब कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की आफत आन पड़ी है. दरअसल, ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव के चलते इंदौर का बैडमिंटन प्लयेर विदेश में फंस चुका है. हालांकि, प्लेयर अपने घर वालों के संपर्क में है लेकिन अब परिवार वाले दक्षिण अफ्रीका से जल्द इंदौर वापसी चाहते हैं. लेकिन हवाई उड़ानें बंद होने के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है. 

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रहने वाले खुशवानी परिवार की खुशी दुख में इसलिए तब्दील हो चुकी है क्योंकि उनका लाडला इन दिनों दक्षिण अफ्रीका से इंदौर लौटने के लिए संघर्ष कर रहा हैं. बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी फिलहाल, बोत्सवाना में फंसा है और उसके परिवार केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर खेल मंत्री तक से मदद की गुहार लगा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी के चलते बोत्सवाना में फंसे इंदौर के बैडमिंटन प्लेयर प्रियांश खुशवानी के परिजन लाडले की जल्द भारत वापसी चाहते हैं. उन्होंने अब भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

बताया जा रहा है कि अफ्रीका के बोत्सवाना में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जानकारी सामने आने के बाद उड़ानें बन्द हो गई हैं और इंदौर के कारोबारी दिलीप खुशवानी का बेटा प्रियांश उड़ान बंद होने से फंसा हुआ है. पिता दिलीप की मानें तो 25 से 28 नवंबर के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की नुमाइंदगी के लिए बेटा प्रियांश बोत्सवाना गया था. हालांकि सेमीफाइनल में हार हो गई थी लेकिन प्रतियोगिता समाप्त होने के बावजूद भारत नहीं आ पा रहा है. पिता के मुताबिक 28 नवंबर को बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन से बेटे को कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा आना था लेकिन उड़ानों पर प्रतिबंधों के चलते नहीं आ सका. 

पिता ने और प्रियांश ने तीन दिन में गैबोरोन-दोहा की दो उड़ानों में टिकट बुक किए लेकिन प्रतिबंधों के चलते उड़ानें भी रद्द हो गईं. पिता का कहना है कि उनके बेटे को दोहा से मुंबई होते हुए इंदौर आना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दिलीप खुशवानी के मुताबिक भारतीय दूतावास उनकी मदद कर रहा है लेकिन उनका बेटा जल्द इंदौर लौटे इसके लिए लगातार भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं. खुशवानी बताते हैं कि उनके बेटे का पहला विदेश दौरा है ऐसे में उसकी जल्दी वतन वापसी के लिए सरकार से गुजारिश कर रहे हैं.

Ujjain News: उज्जैन में मातम में बदली शादी, तीन दिन बाद दुल्हन को कमरे में बंद कर दूल्हे ने की खुदकुशी

Indore News: इंदौर में जीएसटी के विरोध में उतरा कपड़ा व्यापारी संघ, पीएम मोदी को रोज भेजेंगे 5 हजार पोस्टकार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- सरकार का दखल मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- सरकार का दखल मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
एमपी: निर्मला सप्रे दलबदल मामले में कांग्रेस को हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज
एमपी: निर्मला सप्रे दलबदल मामले में कांग्रेस को हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज
MP के छिंदवाडा में सिस्टम शर्मसार, खटिया से पार कराई नदी; रास्ते में हुई प्रसूता की डिलीवरी
MP के छिंदवाडा में सिस्टम शर्मसार, खटिया से पार कराई नदी; रास्ते में हुई प्रसूता की डिलीवरी
'रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,' राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
'रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,' राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget