एक्सप्लोरर

MP News: आपत्तिजनक वेब सीरीज पर अब लगेगी रोक, धार्मिक मंच से CM शिवराज ने किया एलान

Ban on OTT Content: सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर पहुंचकर महाराज देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन सुने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की धरती पर जल्द ही आपत्तिजनक वेब सीरीज (Web Series) पर प्रतिबंध लगने जा रहा है. यह ऐलान एक दिन पहले मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर (Devkinandan Thakur) के धार्मिक मंच से किया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही, इसके लिए राज्य सरकार (Government of Madhya Pradesh) आवश्यक कदम उठाएगी.

साथ ही नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाराज जी भागवत कथा कह रहे हैं. मैं आजकल लाड़ली बहना कथा कह रहा हूं. मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया.

इसके पूर्व महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मध्य प्रदेश धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद वीडी शर्मा, हितानन्द शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित वहां जन प्रतिनिधि उपस्थित थे. मुख्यमंत्री चौहान ने दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर पहुंचकर महाराज देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन सुने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. महाराज जी ने मुख्यमंत्री चौहान को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया.
MP News: आपत्तिजनक वेब सीरीज पर अब लगेगी रोक, धार्मिक मंच से CM शिवराज ने किया एलान

सीएम ने बहनों को दी यह सीख
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के धार्मिक मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराज जी प्रदेश में शराब के अहाते बंद कर दिए हैं. अब कोई भी शराब की दुकान के बाहर बैठकर शराब नहीं पी सकता, यदि पिऐगा तो पुलिस में जाएगा. सीएम ने कहा कि महाराज जी मैंने बहनों से बोल दिया है कि लठ तैयार रखना. 

प्रियंका की एक मांग हुई पूरी
बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान के वेबसीरीज प्रतिबंध को लेकर कही गई बात के साथ ही राजधानी की सड़कों पर तख्तियां लेकर धूप में घूम रही युवती देववाणी प्रियंका राजपूत की भी एक मांग पूरी होती दिख रही है. युवती प्रियंका की मांग है कि भोपाल का नाम भोजपाल हो, थैलेसीनिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था और अश्लीलता मुक्त भारत होना चाहिए.

प्रियंका राजपूत का कहना है कि देश में अश्लीलता फैल रही है. इस अश्लीलता पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए. युवती प्रियंका राजपूत ने बताया था कि मामाजी और भारत सरकार से अपील है कि यदि भारत सरकार मेरी मांगें पूरी नहीं करती है तो कम से कम मामा जी तो मेरी मांगे पूरी कर सकते हैं, क्योंकि मैं उनकी भान्जी हूं.

MP Corona Update: कोरोना की चपेट में आए MP के 12 जिले, भोपाल में 100 के पार पहुंचे एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget