एक्सप्लोरर

MP: नीमच में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, साथियों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार

Neemuch News: पुलिस आरोपियों को निजी वाहन से राजस्थान लेकर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस घटना में राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां निंबाहेड़ा पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश अपने तीन लुटेरे साथियों को पुलिस कस्टडी से भगा ले गए. नीमच में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. गोलीबारी की घटना में राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बदमाशों ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि निंबाहेड़ा की सदर थाना पुलिस का एक दल लुटेरों को पकड़ने के लिए मंदसौर के पिपलिया मंडी इलाके में गया था यहां से राजस्थान पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को निजी वाहन में बैठाकर पुलिस राजस्थान की ओर लेकर जा रही थी. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जब राजस्थान पुलिस का वाहन सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जेतपुरा के समीप हाईवे से गुजर रहा था उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और अपने तीन साथियों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए. इस घटना में सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गहलोत को गोली लग गई. इस मामले में नीमच की कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला और लुटेरों को हिरासत से भगाने का अपराध पंजीबद्ध किया है. 

सर्विस रिवाल्वर भी ले गए बदमाश
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए. बदमाशों ने अपनी पल्सर को पुलिस के स्कॉर्पियो वाहन के आगे से रोक लिया. इसके बाद 12 बोर की बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में सब इंस्पेक्टर नानूराम गहलोत को पैर में गोली लगी. सब इंस्पेक्टर को गोली लगने के बाद बदमाश उनका सर्विस रिवाल्वर भी लेकर फरार हो गए. आरोपियों की तलाश में राजस्थान और नीमच पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है.

लूट के मोबाइल के जरिए लुटेरों तक पहुंची थी पुलिस
निंबाहेड़ा के सदर थाना प्रभारी फूलचंद टेलर के मुताबिक चित्तौड़गढ़ इलाके में 5 जून को मोबाइल नगदी और पशुधन लूटने की वारदात हुई थी. इस वारदात की शिकायत ज्ञान सिंह गुर्जर ने सदर थाने में की गई थी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पिपलिया मंडी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पिपलिया मंडी से लखन पिता राजू बावरी निवासी पिपलिया पंथ, नरेंद्र पिता गोवर्धन बावरी निवासी सौकड़ी और दीपक पिता नाहर सिंह बावरी निवासी उमरिया को गिरफ्तार किया था. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: कोटा दक्षिण विधानसभा सीट...जहां परिसीमन के बाद लगातार हारी कांग्रेस, क्या हैं यहां के समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget