एक्सप्लोरर

नरसिंहपुर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने फिरौती देकर करवाई हत्या, इस वजह से उठाया कदम

MP News: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर शंकरलाल झरिया ने दहेज मामले में अपमान का बदला लेने के लिए एक बेघर व्यक्ति की हत्या की साजिश रची. उसने बसंत वंशकार को 40,000 रुपये देकर नारायण काछी की हत्या करवाई.

Narsinghpur Murder Case: नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत एक रिटायर पुलिस अधिकारी ने अपना बदला पूरा करने के लिए एक निर्दोष व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारे ने पहले एक ऐसे व्यक्ति की तलाश की जिसके मर जाने से किसी को कोई फर्क न पड़े जो अपना जीवन घूम फिर कर व्यतीत कर रहा हो, जल्दी ही हत्यारे को एक ऐसा व्यक्ति मिला गया जिसके कोई न आगे न कोई पीछे, फिर इस हत्यारे ने फिरौती देकर लोहे की रॉड से एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या करवाई.

मामला आपसी रंजिश का है आरोपी के समधी अमोल झरिया और बेटी ने दहेज प्रथा की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई, जिससे आरोपी शंकरलाल झरिया  के ऊपर दहेज प्रथा का केस दर्ज हो गया, इस अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने पूरा षड्यंत्र रचा पहले ऐसे युवक की तलाश की जिसके मर जाने से किसी को कोई फर्क न पड़े, जिसके बाद एक ऐसे व्यक्ति को ढूंढा जो फिरौती लेकर उसका ये काम कर सके.

शव को अपने समधी के खेत में बने मकान के सामने फेंक दिया
आरोपी ने बसंत वंशकार को 40 हजार रुपये की सुपारी देते हुए एक बेकसूर व्यक्ति नारायण काछी पर रॉड से हमला करवा कर मौत के घाट उतारवा दिया गया, शंकर लाल झारिया पुलिस इंस्पेक्टर के पद से तकरीबन तीन साल पहले रिटायर हुआ है, इनके और इनके बेटे के ऊपर महिला थाने में शंकरलाल झरिया की बहू ने दहेज का मामला दर्ज करवाया था, इसका बदला लेने शंकर लाल झरिया ने साजिश रची और हत्या कराते हुए शव को अपने समधी के खेत में बने मकान के सामने फेंक दिया.

अंधी मर्डर मिस्ट्री का कर दिया है खुलासा
जिससे अपना बदला ले सके और अपने समधी को फंसा सके, हत्या करवाने के बाद हत्यारा बसंत वंशकार और शंकरलाल दोनों फरार हो गए, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुखबिर और तकनीकी सहायता की मदद से इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया, हत्यारा बसंत वंशकार और शंकरलाल झरिया दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अंधी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया है.

झरिया थाने में पहले से दहेज का मामला है दर्ज
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 11 जून को करेली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी शिनाख्त 2 घंटे के अंदर हो गई थी, थाना प्रभारी के नेतृत्व में इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को क्रेक किया गया है, विवेचना में पाया गया है कि जो मुख्य आरोपी है वो शंकर लाल झरिया नाम का व्यक्ति है, जो पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है, उसके रिटायरमेंट के तीन साल के लगभग हो गये हैं और उनके खिलाफ महिला थाने एक और केस दर्ज है, झरिया थाने में जो दहेज का है, जो उनकी बहू ने उनके और उनके बेटे के खिलाफ किया था.

पुलिस टीम ने दोनों को कर लिया है गिरफ्तार 
आरोपी शंकरलाल झरिया के खेत में ये शव मिला था तो ये समझ में आ रहा है कि ये बदला लेने के रुप में हत्या की गई ताकि अमोल झरिया को जेल है और उनका बदला पूरा हो सके इसलिए शव को वहां फेंका गया था, साथ ही हत्या खुद न करके कैश में पैसा देकर हत्या करवाई गई और घटना के बाद दोनों फरार हो गए, पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: एमपी के धार में चोरी के शक में 4 युवकों को बेरहमी से पीटा गया, बर्बरता की सारी हदें पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget