एक्सप्लोरर

Narmadapuram: नर्मदा नदी में बेखौफ हो रहा रेत का खनन, ओवरलोड डंपर बने हादसों का सबब तो सड़कें भी हो रहीं छलनी

MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेत माफिया अवैध तरीके से नर्मदा नदी में खनन कर रहे हैं. खनन पर प्रतिबंध के बाद भी रायसेन और नर्मदापुरम में माफिया किसी की सुनने को तैयार नजर नहीं आ रहे.

Narmada Illegal Sand Mining: नर्मदा नदी (Narmada River) को सहजने के लिए सरकार और उनके मंत्रियों द्वारा राजनीतिक-धार्मिक मंचों से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन असल में इन दावों का असर जमीन पर होता नहीं दिखाई देता है. अफसरों की लचर कार्यप्रणाली के चलते रेत माफिया (Sand Mafia) बैखोफ होकर नर्मदा नदी को छलनी करने में जुटे हुए हैं.
 
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण खनिज मंत्री विजतेंद्र प्रताप सिंह के प्रभार वाले जिले नर्मदापुरम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी के गढ़ रायसेन में देखा जा सकता है. नर्मदापुरम (Narmadapuram) में रेत के उत्खनन पर प्रतिबंध होने के बाद भी यहां धड़ल्ले से रेत का अवैध खनन हो रहा है.
 
राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले नर्मदापुर में रेत की खदानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, बावजूद यहां रेत का अवैध खनन का काम जारी है. ऐसा नहीं है कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों को नहीं है. उनकी नाक के नीचे यह सब हो रहा है.
 
ठेका निरस्त, कंपनी ब्लैक लिस्टेड
बता दें बीते साल प्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम में रेत ठेके निरस्त कर दिए थे. यह रेत के ठेके छत्तीसगढ़ की कंपनी आरके ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन के पास था. कंपनी द्वारा सरकार को किस्त जमा नहीं की थी, जिसके बाद कंपनी को बकायादा नोटिस दिया गया. नोटिस की भी कंपनी द्वारा अनदेखी की गई, जिससे सरकार ने एक्शन लेते हुए कंपनी का ठेका निरस्त करने के साथ ही उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया था. 
 
जारी है रेत का अवैध कारोबार
नर्मदापुरम में रेत के ठेके निरस्त होने के बावजूद रेत का अवैध उत्खनन जारी है. रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है. रेत से भरे ओवर लोड डंपर जहां हादसों का सबब बन रहे हैं तो वहीं सड़कों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. नर्मदापुरम से रेत भरकर यह डंपर राजधानी भोपाल, विदिशा, बैरासरिया, देवास, इंदौर सहित अन्य शहरों की तरफ जा रहे हैं. 
 
नर्मदा के करबला-खर्राघाट, डोंगरवाड़ा, बरंडुआ, पुलघाट-खोजनपुर, ग्राम रायपुर, मालाखेड़ी, बांद्राभान, सांगाखेड़ा पुल, निमसाडिय़ा और तवा पुल के आसपास रेत का अवैध खनन जारी है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget