एक्सप्लोरर

MP News: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे उज्जैन, उनके सामने टिकट के दावेदार BJP नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

MP BJP News: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगामी विधानसभा चुनाव में BJP कार्यकर्ताओं से बूथ पर विशेष निगाह रखने की सलाह दी, कहा कि ऐसा करने पर अगले चुनाव में पिछली बार से ज्यादा वोट से जीतेगी.

Narendra Singh Tomar Ujjain Visit: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) बुधवार (2 जुलाई) को उज्जैन (Ujjain) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में बीजेपी (BJP) के टिकट के दावेदारी करने वाले नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया.

आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर बीजेपी संभागीय मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेकर उन्हें जीत का मंत्र दे रही है. इसी अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार (2 जुलाई) को उज्जैन पहुंचे. उन्होंने सर्किट हाउस पर बीजेपी के विधायक मंत्रियों से बातचीत की. इसके बाद उनका काफिला बीजेपी कार्यालय की ओर आगे बढ़ा. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पूरे मार्ग पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया. बीजेपी के लोक शक्ति कार्यालय पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया. 

मणिपुर और नूह हिंसा को लेकर दिया बयान

अपने संबोधन में नरेंद्र सिंह तोमर ने मतदान से लेकर मतगणना तक की बारीकियों को बताया. इसके अलावा सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के माध्यम से कैसे आम लोगों तक पहुंचे? इसे लेकर भी कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जहां पर बीजेपी की सरकार है, वहां कानून अपना काम कर रहा है. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है. उन्होंने मणिपुर और नूह हिंसा की निंदा की. कृषि मंत्री ने कहा कि नूह हिंसा दुख का विषय है, मगर कानून दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है.

कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल निगाह रखने की केंद्रीय मंत्री ने दी सलाह

केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ पर विशेष निगाह रखें, यदि वे बूथ पर बीजेपी को आगे रखेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी पिछली बार से ज्यादा अधिक वोटों से जीतेगी. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में सभी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में पद को लेकर कोई भी खुद को छोटा बड़ा ना समझे. 

ये भी पढ़ें: Indore News: रात 2 बजे तक चलाया मोबाइल, फिर हुआ कुछ ऐसा कि अचानक हो गई युवक की मौत, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget