एक्सप्लोरर

MP: शिवपुरी में आसमान से गिरा रहस्यमयी सामान, मकान ध्वस्त, मचा हड़कंप

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान पर भारी धातु गिरा. इस घटना में दो कमरे ध्वस्त हो गए. गनीमत रही कि कोई भी जख्मी नहीं हुआ.

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में शुक्रवार (25 अप्रैल) को चौंकाने वाली घटना हुई. ठाकुर बाबा कॉलोनी में अचानक आसमान से भारी धातु गिरने से हड़कंप मच गया. यह घटना मनोज सगर के मकान पर हुई, जहां गिरने से मकान के दो कमरे और एक बाइक व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई.

मनोज सगर ने क्या बताया?

मनोज सगर ने कहा, ''हम खाना खा रहे थे. तभी फ्लाइट ऊपर से गुजरा और तेज आवाज आई. लगा कि कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई है. सभी घबरा गए. घर ध्वस्त हो गया. गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है.'' 

घटना के वक्त मकान में चार लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं. सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार एसडीएम और एसडीओपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

पुलिस ने क्या कुछ कहा?

प्रशासन ने इस रहस्यमयी वस्तु की जांच शुरू कर दी है. वहीं लोगों के बीच इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां ये घटना हुई, कुछ देर तक विमान आसपास में ही उड़ता रहा.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''घटना करीब 11 बजे हुई. आसमान से एयरफोर्स के विमान से धातु जैसी चीज गिरी, जिससे घर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हुए हैं. घर में चार सदस्य थे, वो सुरक्षित हैं. ग्वालियर एयरबेस को इसकी सूचना दी गई है.''

ग्वालियर में है एयरफोर्स का ट्रेनिंग सेंटर

आपको बता दें कि ग्वालियर में एयरफोर्स का ट्रेनिंग सेंटर है, जहां से अक्सर ट्रेनी एयरफोर्स सैनिक अपने प्रशिक्षण के लिए शिवपुरी ज़िले में भी प्रवेश करते हैं. सूत्रों की माने तो उन्हीं विमानों से कुछ गिरा और यह घटना हो गई. बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तब विमान की आवाज़ आकाश से सुनी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget