एक्सप्लोरर

मुरैना में एसपी की अनुमति के बिना टीआई ने मुख्यालय छोड़ा, निलंबन का आदेश जारी

MP News: थाने से बिना अनुमति गायब रहना प्रभारी को भारी पड़ गया है. थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना जिला मुख्यालय छोड़कर निकल गये थे. मामला संज्ञान में आने के बाद कड़ा एक्शन हुआ.

Murena News: मुरैना के थाना प्रभारी को बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ना महंगा साबित हुआ. पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया. उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने का स्पष्ट आदेश जारी किया है. बता दें कि 24 नवंबर की रात रिठौरा थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे के दूसरे जिले में होने का मामला सामने आया था. थाना से गैर हाजिर रहने की शिकायत एसपी समीर सौरभ से की गयी. उन्होंने शिकायत की जांच करवाई.

जांच में शिकायत सही पाये जाने पर थाना प्रभारी नप गये. एसपी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया. निलंबन पत्र में कहा गया है कि थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारी को अवगत नहीं कराया था. थाने से बिना अनुमति गैर हाजिर रहने पर एक्शन की चेतावनी पूर्व में भी दी गयी थी. ताजा प्रकरण से स्पष्ट है कि थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे का आचरण घोर लापरवाही को दर्शाता है.


मुरैना में एसपी की अनुमति के बिना टीआई ने मुख्यालय छोड़ा, निलंबन का आदेश जारी

बिना अनुमति थाना प्रभारी को मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की परवाह नहीं की. बिना अनुमति थाना से गैर हाजिर रहना अनुशासनहीनता है. निर्देश के बावजूद रिठौरा थाना प्रभारी ने जिला मुख्यालय छोड़कर आदेश का उल्लंघन किया. एसपी के सख्त एक्शन से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. जिले भर के पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर रक्षित केंद्र से किया अटैच

थाना प्रभारी को निलंबन अवधि में मुख्यालय रक्षित केंद्र मुरैना से अटैच रहेंगे. पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि जितेंद्र दोहरे प्रतिदिन पुलिस लाइन में गणना के दौरान उपस्थित रहेंगे. रक्षित निरीक्षक को जितेंद्र दोहरे की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिये गये हैं. थाना प्रभारी निलंबन अवधि में भी मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन यादव सरकार, जीतू पटवारी बोले, 'आम आदमी को नहीं मिलने वाला'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget