एक्सप्लोरर

MP News: गर्मी की छुट्टी में मुंबई से चलेगी 'समर स्पेशल', एमपी के इन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन, जानें- पूरा शेड्यूल

Indian Railways: गर्मी की छुट्टी में बड़े शहरों से घर जाने में यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए ट्रेन की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है. मुंबई से यूपी और बिहार के लिए ट्रेन चलाई जाएगी

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) पड़ते ही मुंबई (Mumbai) से चलने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है.रेगुलर ट्रेनों में लगातार वेटिंग के कारण रेलवे द्वारा अब समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. मुंबई से बनारस (Varanasi) और समस्तीपुर (Samastipur) के लिए 8 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन शेड्यूल की गई है. ये ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएंगी. एलटीटी-बनारस-एलटीटी के बीच समर स्पेशल ट्रेन दो-दो ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी संख्या 01101 समर स्पेशल ट्रेन 2 मई और 6 जून (दोनों मंगलवार) को एलटीटी (मुंबई) स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी बुधवार को इटारसी 00:20 बजे, जबलपुर 04:30 बजे, सतना 08:25 बजे और बनारस स्टेशन 16:00 बजे पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 01102 समर स्पेशल ट्रेन 3 मई और 7 जून (दोनों बुधवार) को बनारस स्टेशन से 18:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन यानी गुरुवार को सतना 00:30 बजे, जबलपुर 03:30 बजे, इटारसी 08:55 बजे और 23:55 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी.

महाराष्ट्र और एमपी के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर भी रुकेगी.इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे.

समस्तीपुर के लिए चलने वाली ट्रेन का यह है शेड्यूल
वहीं,लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य 6-6 ट्रिप साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन मई और जून माह में चलने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन 4 मई से 8 जून के मध्य प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी (मुंबई) स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी.यह ट्रेन अगले दिन यानी शुक्रवार को इटारसी मध्यरात्रि में 00:20 बजे, पिपरिया 01:40 बजे, जबलपुर 04:30 बजे, कटनी 07:00 बजे, मैहर 07:42 बजे, सतना 08:25 बजे और रात्रि 21:15 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन की रहेगी यह समयसारिणी
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-एलटीटी समर स्पेशल 5 मई से 9 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन से रात्रि 23:20 बजे प्रस्थान करेगी.यह ट्रेन अगले दिन यानी शनिवार को सतना दोपहर 12:10 बजे, मैहर 12:48 बजे, कटनी 13:30 बजे, जबलपुर 15:25 बजे, पिपरिया 18:00 बजे, इटारसी 19:55 बजे और तीसरे दिन यानी रविवार को 07:40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुचेगी. रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस गाड़ी में 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी और जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

Bhopal Honey Trap Case: अनजान महिला से दोस्ती पड़ गई भारी, नकली पुलिस से कार्रवाई की धमकी दिलवाकर अधिकारी से ऐंठे रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget