एक्सप्लोरर

MP: एमएसपी पर सीएम शिवराज और कमलनाथ आए आमने-सामने, गिनाया NDA-UPA का फर्क

MSP पर कमलनाथ और शिवराज में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि यूपीए के शासनकाल में गेहूं की एमएसपी 122 प्रतिशत बढ़ाई गई थी जबकि मोदी राज में सिर्फ 55 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

MSP Politics in MP: मध्यप्रदेश में अभी गेहूं की बोवनी भी शुरू नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक फसल काटने का खेल चालू हो गया है. प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं के बीच एमएसपी पॉलिटिक्स चल रही है. गेहूं के समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि यूपीए के शासनकाल में गेहूं की एमएसपी 122 प्रतिशत बढ़ाई गई थी जबकि मोदी राज में सिर्फ 55 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

मध्यप्रदेश में MSP की सियासत

मुरैना में शुक्रवार को कृषि मेला और प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चिरपरिचित अंदाज में वाहवाही लूटते हुए किसानों के हित में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का हम अभिनंदन करते हैं. इस वर्ष गेहूं 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा. वहीं, आज शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमएसपी के मुद्दे पर पलटवार किया.

Bharat Jodo Yatra: 'हमारी यात्रा से बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है', भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान

UPA-NDA सरकार की तुलना

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के मध्य गेहूं का समर्थन मूल्य 630 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1400 रुपए प्रति क्विंटल किया गया यानी 122 फीसद की वृद्धि हुई. जबकि 2014 से 2022 के मध्य 1400 रुपए से 2125 रुपए अर्थात केवल 51 फीसद बढ़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि ये किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार हैं, जिसने किसान फसल कर्ज माफी योजना भी प्रदेश में बंद कर दी है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है. पिछले दिनों आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. पीआईबी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले साल के मुकाबले इस साल 110 रुपए की वृद्धि की गई है. गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 2,015 से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2,125 रुपए किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget