एक्सप्लोरर

Teacher Recruitment: एमपी में उच्च माध्यमिक स्कूलों में बंपर वैकेंसी, भर्ती किए जाएंगे 8720 शिक्षक, 2 अगस्त से एग्जाम

MP News: मध्य प्रदेश में उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही शिक्षकों की बहाली के लिए परीक्षाएं आयोजित कराएगा.

MP Teacher Recruitment Exam:  शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जल्द ही आठ हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए बकायदा नोटिफिकेशन (Notification) भी जारी कर दिया गया है. दरअसल, कर्मचारी चयन मंडल (ECB) ने 8720 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया (Teacher Recruitment Exam) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है.

ये शिक्षक उच्च माध्यमिक स्कूलों (Higher Secondary School) के लिए नियुक्त किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि स्कूलों में 16 विषयों के शिक्षकों के पद खाली है. रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है. ये शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग औऱ जनजातीय कार्य विभाग से संबद्ध होंगे. 

ईसीबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 8720 पदों में से 7591 स्कूल शिक्षा विभाग और 1129 जनजातीय कार्य विभाग के लिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने 2018 और 2023 में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को क्वॉलिफाई किया है वे इसके लिए आवेदन दे सकते हैं. आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी और 1 जून तक जारी रहेगी. ये आवेदन ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे. 

2023 में पांच अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं ले रहा है ईसीबी 
आवेदन में अगर किसी तरह की त्रुटि रह जाती है तो आवेदकों को सुधार का भी मौका मिलेगा. आवेदन में त्रुटि सुधार 18 मई से 6 जून तक किया जा सकेगा. चयन परीक्षा की तैयारी के लिए करीब तीन महीने का वक्त दिया जा रहा है क्योंकि परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी. इन नियुक्तियों के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर किया जा सकेगा.  

उधर, वर्ष 2023 में राज्य सरकार ने ईएसबी के माध्यम से अब तक पांच अलग-अलग भर्ती निकाली हैं. इनके तहत 20709 पद भरे जाने हैं. एमपी में अभी अलग-अलग सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हुई हैं. यहां 28 अप्रैल से स्पोर्ट्स ऑफिसर की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके तहत 129 लोगों को नियुक्त किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

MP News: साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेताओं को दी कीड़े-मकोड़ों की संज्ञा, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़कीं सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget