एक्सप्लोरर

MP News: ट्रेन रोकने के मामले में जमानत के बाद विक्रम भूरिया ने सावरकर पर कसा तंज, कहा- 'हम नहीं...'

Bhopal:एमपी युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने ट्रेन रोकने के मामले में जमानत मिलने के बाद हिंदुत्व विचारक वी.डी.सावरकर पर तंज कसते हुए कहा कि हम राहुल गांधी की सेना के हैं गिरफ्तारी से नहीं डरते.

Bhopal : मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के विरोध में भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोकने के मामले में जमानत मिल गई. इसके बाद सोमवार को उन्होंने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर तंज कसते हुए कहा, 'हम गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं.'

कहा- सावरकर की सेना में नहीं राहुल गांधी की सेना से हैं 

भूरिया को शुक्रवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस को रोकने के लिए भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को झाबुआ की गोपाल कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. भूरिया ने कहा कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते, वे (मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार) भूल गए हैं कि हम सावरकर की सेना से नहीं बल्कि राहुल गांधी की सेना से हैं.

मामले में जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद भूरिया ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से कहा, 'हम गिरफ्तारी से नहीं डरते. राहुल गांधी के सिपाही के रूप में मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं. हम कांग्रेसी हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए जेलों में समय बिताया.’

'मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस को बना लिया है अपनी कठपुतली' 

भूरिया ने यह भी कहा कि उन्हें इसके बावजूद गिरफ्तार किया गया कि जिन धाराओं के तहत उन पर आरोप लगाया गया है उसके लिए सजा दो साल से कम है. भूरिया ने दावा किया कि अदालतों के अनुसार अगर आरोप में सात साल से कम की सजा है तो गिरफ्तारी नहीं की जा सकती, लेकिन भोपाल ( रेलवे ) पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए 350 किलोमीटर की दूरी तय करके झाबुआ आई.

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस को अपनी कठपुतली बना लिया है.'मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाल में गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद कांग्रेस शुक्रवार से पूरे मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है. अंडमान और निकोबार जेल से बाहर निकलने के लिए अंग्रेजों से ‘माफी मांगने’ को लेकर राहुल गांधी अक्सर सावरकर पर निशाना साधते हैं.

ये भी पढ़ें :-MP: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को मिली जमानत! कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जानें- क्यों हुए थे गिरफ्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget