एक्सप्लोरर

MP Weather: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, छतरपुर में 59 लोगों को किया गया रेस्क्यू

MP Rain News: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए.

MP Weather: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मानसून अब तक प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी और पूर्वी हिस्से को तरबतर कर चुका है, हालांकि प्रदेश के दक्षिण हिस्से को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है. इधर मौसम विभाग ने आज (बुधवार, 24 जुलाई) भी प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई.

59 लोग फंसे

छतरपुर के बामनोरा में धसाना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से 59 लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला. दमोह में 24 घंटे में सबसे ज्यादा करीब 8 इंच बारिश दर्ज की गई. अशोक नगर में महज ढाई घंटे में 5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी निर्मित हुए हैं.  

सिवनी में स्कूल बंद

बता दें मानसून की शुरुआत से ही प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. सबसे पहले प्रदेश के पश्चिम, फिर पूरब और अब उत्तरी हिस्से में झमाझम बारिश हो रही है. इधर मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश दमोह में हुई. यहां लोगों को बचाने के लिए नाव तक चलाना पड़ी.

भारी बारिश को देखते हुए सिवनी के स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हैं. अगले एक-दो दिन में प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में झमाझम बारिश होगी, जबकि दक्षिण हिस्से में हल्की व मध्यम बारिश होगी. 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें शिवपुरी, श्योपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, मंडला, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, आगर मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया और बालाघाट में तेज बारिश होगी, जबकि इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर सहित बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव था, लेकिन यह सिस्टम कल 25 जुलाई से कमजोर पड़ जाएगा. इसके बाद अगले तीन दिन तक हल्की व मध्यम बारिश होगी, लेकिन 28 जुलाई के बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा. 28 जुलाई को पूर्वी हिस्से और 29 व 30 जुलाई को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बरसात होगी.

ये भी पढ़ें: 

Watch: शौच कर रहा था शख्स, तभी अजगर ने की निगलने की कोशिश, फिर...जबलपुर का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget