एक्सप्लोरर

पूर्वी मध्य प्रदेश में जून में सूखे जैसी रही स्थिति, 44 फीसदी कम बारिश, पश्चिम के कुछ ऐसे रहे हालात

MP Rain Alert: एमपी के सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं जून में प्रदेश के पूर्वी मध्य क्षेत्र में 44% कम बारिश हुई है.

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद जून के महीने की बात की जाए तो पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 44% कम बारिश हुई है. जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत बारिश के आसपास आंकड़ा पहुंच गया है. हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 4% अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जून 2024 से 28 जून 2024 तक पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 44% कम वर्षा दर्ज की गई है. यदि दीर्घ अवधि में औसत बारिश की बात की जाए तो यह 20% कम है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4% अधिक बारिश होने की वजह से किसानों ने राहत की सांस ली है.

मौसम विभाग के अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी वर्षा का लंबा काल बचा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पूरे मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा ही दर्ज होगी.

पूर्वी मध्य प्रदेश के इन जिलों में हुई कम बारिश
यदि पूर्वी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो जून के महीने में सबसे कम बारिश उमरिया में दर्ज की गई है. यहां पर सामान्य से 82% कम बारिश हुई है. जबकि सिंगरौली, सीधी, रीवा, कटनी में 70% कम बारिश दर्ज की गई है. इसी प्रकार बालाघाट, सतना, नरसिंहपुर, मंडला में 50 से 60% बारिश कम दर्ज हुई है.

पूर्वी मध्य प्रदेश के शहडोल, सिवनी, सागर, पन्ना, निवाड़ी, अनूपपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, छतरपुर जिलों में 30 से 40% कम बारिश दर्ज की गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बारिश का आंकड़ा सामान्य के आसपास पहुंच गया है. हालांकि यहां भी 7% कम बारिश दर्ज की गई है.

पश्चिमी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा भिंड में
पश्चिम मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा भिंड जिले में दर्ज की गई है. यहां पर जून के महीने में सामान्य से 86% अधिक बारिश हुई है. दूसरे नंबर पर मुरैना है. यहां पर 80% अधिक बारिश दर्ज की गई है. इसी तरह नीमच, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, शिवपुरी, अलीराजपुर में 30 से 50% तक अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

पश्चिम मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर कम वर्षा हुई है. इनमें रायसेन, नर्मदा पुरम, शिवपुरी, अशोकनगर ऐसे जिले हैं जहां पर 30 से 35% कम वर्षा दर्ज हुई है. इसी प्रकार बुरहानपुर, दतिया, देवास, खंडवा, खरगोन, विदिशा, उज्जैन, सीहोर, मंदसौर, झाबुआ, खंडवा, आगर मालवा, बैतूल आदि ऐसे जिले हैं जहां पर जून के महीने में सामान्य बारिश दर्ज हुई है.

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर क्यों भड़कीं उमा भारती? कहा- 'पहले अपने पाप का प्रायश्चित करें, उनके खानदान ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget