एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मई में ही मानसून जैसा माहौल! 40 साल का टूटा रिकॉर्ड, जानें- मौसम का हाल

Madhya Pradesh Weather: प्रदेश के नर्मदापुरम और चंबल संभाग के जिलों में और गुना, भोपाल, दतिया, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, सागर के अलावा शाजापुर जिलों में तेज हवा चलने का अनुमान है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को बेमौसम ओलावृष्टि एवं बारिश होने के साथ-साथ आंधी-तूफान आया, जिससे राज्य में मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान है.

कई शहरों में बारिश
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, आज सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच नौ घंटे में छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 44.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल शहर में 31 मिलीमीटर बारिश हुई.

ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट एवं कटनी जिलों में अगले 24 घंटों में (रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक) कहीं-कहीं पर भारी बारिश और गरज चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी और इसके लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

चलेंगी तेज हवाएं
इसके अलावा, आईएमडी ने इस अवधि में प्रदेश के नर्मदापुरम और चंबल संभाग के जिलों में और गुना, भोपाल, दतिया, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, सागर के अलावा शाजापुर जिलों में कहीं-कहीं पर अल्पकालिक ओलावृष्टि एवं गरज चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान लगाया है और इसके लिए भी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में इस अवधि में ‘यलो अलर्ट’ जारी करते हुए कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना भी व्यक्त की है.

30 डिग्री से नीचे आया पारा
मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान गिर गया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है.  इसमें भोपाल में 26.3, ग्वालियर में 29, इंदौर में 27.4 के अलावा जबलपुर में 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. 

40 साल में इस बार हुई सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 120 सालों कम ही ऐसे मौके आए हैं जब प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हुई है. विभाग की मानें तो करीब 40 साल बाद मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में 50 मिलीमीटर बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें

MP News: भिंड में आसमान से टूटा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 3 घायल, एक मकान और 6 दुकानें ध्वस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget