एक्सप्लोरर

MP में मानसून की विदाई शुरू, ग्वालियर-चंबल से लौटा, कब से पड़ेगी सर्दी?

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि 20 अक्टूबर से रात में सर्दी अपना असर दिखाएगी, तब दिन में गर्मी रहेगी.

MP Weather News: मध्य प्रदेश में अब मानसून की विदाई होना शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हुई, जबकि उज्जैन संभाग के कई जिलों से मानसून की रवानगी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगेगा.

बता दें प्रदेश में 21 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, जबकि ग्वालियर चंबल में सबसे आखिरी में 28 को पहुंचा था और यहीं से सबसे पहले विदाई हुई है. बताया जा रहा है कि सबसे आखिरी में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून की विदाई होगी.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से से मानसून की विदाई में देरी होगी.

20 अक्टूबर से सर्दी दिखाएगी असर
मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ेगा. 20 अक्टूबर से रात में सर्दी अपना असर दिखाएगी, तब दिन में गर्मी रहेगी.

इधर बारिश का दौर थमने से तापमान में भी इजाफा देखा जा रहा है. ग्वालियर-खजुराहो में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया तो टीकमगढ़ में  36 और गुना, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, रीवा में पारा 35 डिग्री के पार रहा.

कहीं- कहीं हुई बारिश

मौसम विभाग ने कहा, ''मध्य प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई है. अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है.''

मंडला जिला टॉप पर
बारिश के मामले में मंडला जिला टॉप पर है. मंडला में अब तक 60.65 इंच बारिश हुई है, जबकि यहां की सामान्य बारिश 47.3 इंच है. इसी तरह सिवनी में 56.82, निवाड़ी में 52.75, श्योपुर में 52.09, राजगढ़ में 52.07, सागर में 51.73, आलीराजपुर में 51.42, डिंडौरी में 51.22, छिंदवाड़ा में 50.81 और सीधी जिले में 50.52 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई.

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश मैच से पहले प्रशासन अलर्ट, इन कामों पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget