एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी, कई जगह हो सकती है बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

MP Weather News: एमपी के भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह में मध्यम से घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है. अति शीतलहर, कोल्ड डे और कोहरे के सितम से अभी राहत की उम्मीद नहीं है. इस बीच एमपी में बारिश की भी संभावना बनी हुई है. मौसम केंद्र भोपाल (Mausam Kendra Bhopal) के मुताबिक शुक्रवार को खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल और हरदा जिलों में हल्की बारिश के असार हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है.

वहीं अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नीमच, खंडवा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और बुरहानपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान है. रीवा, उमरिया, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, रायसेन, भोपाल, झाबुआ , धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और देवास में कही-कहीं कोल्ड डे का अनुमान है. दतिया और छतरपुर में कहीं-कहीं पाला पड़ने का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

एमपी के इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने धार, रतलाम, गुना, नीमच, अशोक नगर, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, जबलपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घना कोहरा और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

8 जनवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. इससे पहले एमपी में गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 3.5 डिग्री और नौगांव में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें- MP News: 'केंद्र में सरकार बनी तो OBC वर्ग का आरक्षण लागू करवाएंगे', कमलनाथ ने किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget