एक्सप्लोरर

MP Fruits Price: गर्मी में अचानक क्यों बढ़ जाते हैं फलों के दाम? व्यापारियों ने बताई बड़ी वजह

MP News: फल के व्यापार में पूंजीपतियों की दस्तक से थोक व्यापारी चिंतित हैं. उनका कहना है कि पूंजीपति सीधे किसानों से फलों की खरीदारी कर अपने हिसाब से दाम तय करते हैं.

MP News: गर्मी में आम को छोड़कर शेष सभी फलों के दाम अचानक बढ़ जाते हैं. कुछ फलों की कीमत में दो से तीन गुना वृद्धि हो जाती है. कीमत बढ़ने का सबसे कारण फल व्यापार में पूंजीपतियों की दस्तक माना जा रहा है. दूसरा कारण गर्मी में फलों की डिमांड भी ठंड के मुकाबले 10 गुना तक बढ़ जाती है. मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फलों की अलग-अलग कीमत है. हालांकि ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ने के कारण भी दाम अलग-अलग जिलों में भिन्न-भिन्न हो जाते हैं.

गर्मी में फलों के दाम आसमान पर पहुंच जाते हैं. थोक व्यापारी संजय कुशवाहा का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से पूंजीपतियों ने फलों के व्यापार में दस्तक दे दी है. पूंजीपति किसानों से खेतों पर फल का सौदा कर लेते हैं. किसानों से खरीदारी के बाद पूंजीपित अपने हिसाब से फलों का रेट तय कर बेचते हैं.

गर्मी के दिनों में फलों की मांग बढ़ जाती है. इसलिए दाम भी अधिक वसूले जाते हैं. एक अन्य व्यापारी गिरीश पंजवानी ने बताया कि कई दशक से गर्मी के मौसम में फलों की कीमत बढ़ती रही है. गर्मी के मौसम में फलों की बिक्री भी बढ़ जाती है.

गर्मी में फलों की कीमत क्यों बढ़ जाती है?

भीषण गर्मी के बीच फलों की कीमत में भारी उछाल आया है. 80 रुपये प्रति किलो बिकने वाले सेब की कीमत गर्मी में बढ़कर अब 250 रुपये हो गई है. अंगूर 125 रुपये प्रति किलो, संतरा 150, बादाम आम 80 रुपये किलो, चीकू 100 रुपये किलो, नारियल पानी 70 रुपये प्रति नग, केला 30 रुपये प्रति किलो, तरबूज 20 रुपये किलो, खरबूजा 40 रुपये किलो, अनार 200 रुपये किलो, हाफूस आम डेढ़ सौ रुपये किलो और केसर आम डेढ़ सौ रुपये किलो बाजार में बिक रहा है.

MP Weather: एमपी में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया लू का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget