एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया लू का अलर्ट

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. प्रदेश में दतिया सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री जबकि पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी के भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24 और 25 मई को पूरा मध्य प्रदेश लू की चपेट में रहेगा. बीते 24 घंटों में दतिया के बाद निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर मध्य प्रदेश में में सबसे गर्म स्थान रहा.

मौसम विभाग ने आने वाले 24 मई को प्रदेश के 46 जिलों में लूट का अलर्ट जारी किया है. इनमें से 7 जिलों में भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और राजगढ़ शामिल हैं. 

इन जिलों लू के लिए यलो अलर्ट
इस अलावा शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर हैं.

साथ में मध्य प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिले के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हैं. 

दतिया रहा सबसे गर्म 
प्रदेश के जिलों में अधिकतमान की बात करें तो सबसे ज्यादा दतिया जिले में पारा हाई रहा है. दतिया में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

इस दौरान सिवनी में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि मलाजखंड में अधिकतम 38.2 डिग्री और 20.1 डिग्री, छिंदवाड़ा में अधिकतम 38.9 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री, मंडला में अधिकतम 41.0 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री, बैतूल में 41.2 डिग्री और 26.0 डिग्री, नर्मदापुरम में अधिकतम 41.3 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री, सागर में 41.6 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन जिलों में भी गर्मी ने दिखाए तेवर
इसी तरह सीधी में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री, रीवा में अधिकतम 42.2 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, उमरिया 42.4-28.1, सतना 42.5-30.0, रायसेन 43.0-30.4, नरसिंहपुर 43.0-22.4, खरगोन 43.4-26.4, दमोह 43.5-27.0, खंडवा 43.5-26.3, धार 43.6-27.4, टीकमगढ़ 43.7-27.8, शाजापुर 44.6-27.7, गुना 44.6-29.7, खजुराहो 44.8-30.6, रतलाम 45.5-28.6 और नौगांव में अधिकतम पारा 45.5 डिग्री और न्यूनतम 29.1 डिग्री रहा.

ये भी पढ़ें: अश्लील मूवी की लत ने बना दिया हैवान, 6 साल की मासूम से रेप कर मार डाला, पुलिस बोली, 'विकृत है मानसिकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget