एक्सप्लोरर

MP News: वायरल फीवर से घर-घर बीमार पड़े रहे लोग, सर्दी-खांसी में तुरंत कराएं टेस्ट, मास्क पहनने की भी सलाह

Viral Fever: डॉक्टर्स के मुताबिक मरीजों की संख्या में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. मौसम परिवर्तन को देखते हुए सावधान रहने की हिदायत दी गई है. गर्मी के दिनों में ये केस अधिक बढ़ जाते हैं.

MP Viral Fever Cases: मध्य प्रदेश में केवल कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज हैं, लेकिन घर-घर में फैल रहा वायरल फीवर लोगों को चिंता में डाल रहा है. डॉक्टर अभी मौसम परिवर्तन को देखते हुए सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में अभी कोरोना के चार सक्रिय मरीज मौजूद है. इनमें राजधानी भोपाल में 2 मरीज हैं, जबकि इंदौर में 2 सक्रिय मरीज मौजूद हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी 50 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज मौजूद नहीं है. एमपी में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से मरीजों की मौत का आंकड़ा भी थमा हुआ है.

मध्य प्रदेश में अभी तक 10 हजार 777 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है. अभी गर्मी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है और वायरल फीवर ने घर-घर में दस्तक दे दी है. डॉ जितेंद्र शर्मा के मुताबिक मरीजों की संख्या में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मौसम बदलने के कारण बढ़ रहे वायरल फीवर की वजह से सावधान रहने की आवश्यकता है. 

इन बीमारियों के मरीज अचानक बढ़े

मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में अचानक सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है. शिशु रोग डॉक्टर रवि राठौर के मुताबिक छोटे बच्चों में भी लगातार वायरल फीवर की शिकायतें मिल रही है. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सावधानी भी बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं. छोटे बच्चों को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है. वर्तमान समय में उबला हुआ पानी, पोषक आहार, फलों का जूस आदि लेने की सलाह दी जा रही है. 

गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है कोरोना

कोविड स्पेशलिस्ट डॉक्टर एचपी सोनाने के मुताबिक अभी तक यह देखने में आया है कि गर्मी के दिनों में अधिक बढ़ जाता है. हालांकि अभी मध्य प्रदेश में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. भोपाल और इंदौर में 4 मरीज मौजूद हैं, जबकि अन्य जिलों में कोई मरीज नहीं है. इसके बावजूद लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में मास्क लगाने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है. यदि किसी को फीवर, सर्दी, खांसी आदि होता है, तो उसे तुरंत टेस्ट कराना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Indore: सुरक्षा एजेंसी को मिला सनसनीखेज इनपुट, ISI से जुड़े संदिग्ध सरफराज के तार, बोलता है फर्राटेदार मंदारिन भाषा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget