एक्सप्लोरर

Vande Metro: इंदौर से उज्जैन का सफर होगा आसान, जल्द चलेगी 'वंदे मेट्रो, जानें- इसके बारे में सबकुछ

Vande Metro Train: वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट का काम सिंहस्थ-2028 से पहले तक पूरा हो जाता है तो इंदौर से उज्जैन की दूरी केवल 55 मिनट की हो जाएगी. फिलहाल, वंदे भारत से अभी यह सफर 40 मिनट में तय हो जाता है.

Indore-Ujjain Vande Metro: मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार ने इंदौर (Indore) से उज्जैन (Ujjain) तक "वंदे मेट्रो" चलाने की बात कही है. दोनों शहरों के बीच ट्रेन चलाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे रिपोर्ट भी सरकार को मिल गई है. कहा यह भी जा रहा है कि उज्जैन में लगने वाले 2028 के कुंभ मेले से पहले यह मेट्रो ट्रेन चालू हो जाएगी. इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन के महाकाल मंदिर तक वंदे मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी, जो आम जनता, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है. इस बार उज्जैन में लगने वाले 2028 कुंभ मेले में 14 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है.

इंदौर रेलवे स्टेशन से उज्जैन रेलवे स्टेशन की दूरी फिलहाल 79 किलोमीटर है. यहा से जो एक्सप्रेस ट्रेन जाती है उसे यह दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लगता है. इस दौरान ट्रेन इंदौर से देवास होकर उज्जैन पहुंचती है. वहीं इंदौर से फतेहाबाद होकर उज्जैन तक का रेलवे का सफर करीब 62 किलोमीटर का है. इस रस्ते में देवास नहीं आना होगा. वहीं सड़क रूट की बात करें तो अभी इंदौर से उज्जैन की दूरी 55 किलोमीटर है, जो एक घंटे में तय हो जाती है.

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो
एक्सप्रेस ट्रेन की औसत गति इंदौर से उज्जैन के बीच करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इंदौर से फतेहाबाद होकर जाने वाली वंदे भारत का सफर 90 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तय होता है. वंदे मेट्रो में यही सफर 120 किमी प्रति घंटे के हिसाब से तय होगा. DMRC ने पीथमपुर से उज्जैन तक 80 किलोमीटर के हिस्से के लिए फिजिबिलिटी सर्वे किया है. इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है. इसमें इंदौर से उज्जैन रुट भी शामिल किया गया है. 

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की शुरुआत
इंदौर में मेट्रो के काम में तेजी लाई जा रही है. मेट्रो को विकास के रास्ते दौड़ने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है और इसमें सरकार भी जुटी हुई है. बीते दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी और कहा था कि मेट्रो में आने वाली बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा. हालांकि, रेडिसन से खजराना के बीच में मेट्रो का रूट बनाया जा रहा है, जिसे रोबोट चौराहे तक बना लिया गया है. रोबोट चौराहे से खजराना चौराहे के बीच का हिस्सा विकसित करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है.

बता दें रोबोट चौराहे से खजराना चौराहा और फिर उसके बाद बंगाली चौराहे से लेकर पलासिया तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जिसका काम ठेकेदार कंपनी शुरू कर चुकी है. करीब 5.5 किलोमीटर के इस रास्ते का टेंडर अभी थोड़े समय पहले ही मेट्रो कॉरपोरेशन ने जारी किया था जो कि यूआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है. इसकी लागत करीब 543 करोड़ रुपये है. 

उधर दूसरी तरफ गांधीनगर से लेकर रोबोट चौराहे तक मेट्रो ट्रेन का 17 किलोमीटर का सफर है. इस काम को पूरा करने के लिए भी अब मेट्रो अधिकारी दावा करते नजर आ रहे हैं कि यह जल्द पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और है और जहां जून महीने में ही मेट्रो को चलाया जाना था, वहां अभी यह होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि प्रायोरिटी कॉरिडोर पर फिलहाल मेट्रो चलने की स्थिति में नहीं है. 

ये  भी पढ़े :एक जुलाई से शुरू होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, CM मोहन की ओर से जवाब देंगे 7 मंत्री

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget