एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election: नगरीय निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे के बहाने कलमनाथ का 'मास्टर स्ट्रोक', दिया ये साफ संदेश

Nagar Nikay Chunav MP: एमपी कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के अलावा अरुण यादव और अजय सिंह का यहां की राजनीति में बड़ा नाम है, लेकिन उनकी स्थिति कमलनाथ के कद तक पहुंचने वाली नहीं है.

MP Urban Body Election 2022: मध्यप्रदेश कांग्रेस में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए कमलनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बहाने मास्टर स्ट्रोक खेला है. राज्य से 16 में से 15 नगर निगमों में अपनी पसंद के उम्मीदवारों को टिकट देकर कमलनाथ ने संकेत दे दिया है कि 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उनके नेतृत्व में ही लड़ेगी. फिलहाल राज्य में उन्हें कोई चुनौती देता हुआ भी नहीं दिख रहा है.

दिग्विजय खेमा हुआ पीछे
राजनीतिक हलकों में कुछ दिन पहले तक बड़ी चर्चा थी कि भोपाल में कांग्रेस संगठन में तमाम जिम्मेदारियां दिग्विजय सिंह गुट के नेताओं के पास आने से कमलनाथ की पकड़ कमजोर हो रही है. नगरीय निकाय चुनाव में भी दिग्विजय खेमा बराबरी से ताल ठोंक रहा था, लेकिन 16 में से 15 नगर निगम के मेयर के टिकट में कमलनाथ का सर्वे ही चला और बाकी गुटों का मुंह बंद हो गया. अब इसे कांग्रेस के हलकों में कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा. यह भी चर्चा है कि 2023 में विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में पीसीसी चीफ कमलनाथ का ही दबदबा रहेगा.

Jabalpur News: जबलपुर में मेयर चुनाव में बीजेपी ने डॉक्टर जितेंद्र जामदार पर जताया भरोसा, कांग्रेस के इस उम्मीदवार से होगा मुकाबला

दिग्विजय गुट की संगठन में पकड़ मजबूत माना गया  
पिछले दिनों कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दिया था. जिसके बाद दिग्विजय खेमे के सात बार के विधायक डॉ गोविंद सिंह की इस पद पर ताजपोशी हुई. तब कहा गया कि कांग्रेस आलाकमान के दबाव में यह फैसला हुआ है. इसके पीछे एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत की दुहाई दी गई थी और यह प्रचारित किया गया कि अब दिग्विजय सिंह की संगठन में पकड़ मजबूत हो रही है.

फिलहाल कमलनाथ को चुनौती देने वाला कोई नहीं
वैसे यहां बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस वक्त दिग्विजय सिंह के अलावा कोई भी कमलनाथ के नेतृत्व को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है. पिछले विधानसभा चुनाव में एमपी में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा तीसरा गुट ज्योतिरादित्य सिंधिया का था, लेकिन राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपनी उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने कमलनाथ सरकार ही गिरा दी. इसका दोष कमलनाथ से ज्यादा दिग्विजय सिंह के सिर आया और उनकी स्थिति कमजोर होने लगी. मध्यप्रदेश कांग्रेस में अरुण यादव और अजय सिंह का यहां की राजनीति में बड़ा नाम है, लेकिन उनकी स्थिति कमलनाथ के कद तक पहुंचने वाली नहीं है.

वहीं नगरीय निकाय चुनाव के टिकट में नेताओं की राय से ज्यादा अपने सर्वे पर भरोसा करके कमलनाथ ने जता दिया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उनकी ही चलेगी और जीतने वाले विधायकों पर ही दांव खेला जायेगा.

Indore News: इंदौर में रिटायर्ड जज के घर से हुई लाखों रुपये की चोरी, चोर के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget