एक्सप्लोरर

MP Train News: पटरी पर चलते हुए मालवा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बटी, रेलवे ने जिम्मेदारों को किया तलब

Malwa Suprefast Express: डॉ अंबेडकर नगर से चलकर माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूरी ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई.

Indore Train News: इंदौर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस के डिब्बे दो हिस्सों में बंट गई. इस खबर से रेलवे अधिकियों में हड़कंप मच गया. इस हादसे में मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार हुआ, जब कपलिंग टूटने से ट्रेन को रोकना पड़ा. इस घटना के बाद ट्रेन दो घंटे देरी से रवाना हुई. रेलवे अफसरों ने इस मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं.

रेलवे ने एक जांच रिपोर्ट जिम्मेदारों से तलब की है. निर्धारित समय में पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट रेलवे अफसरों को दी जाएगी. ट्रेन कपलिंग टूटने से यात्री काफी परेशान दिखे.

क्या है मामला?
ट्रेन नंबर 12919 शाजापुर जिले की मक्सी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर निकली थी. इसी दौरान पीर उमरोद नामक स्टेशन के पास आकर पूरी ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इस दौरान जनरल पैसेंजर कोच और 6 एसी कोच का पटरी पर दौड़ते समय कपलिंग टूट गई. बताया जा रहा है कि इस घटना के तुरंत बाद कपलिंग दोबारा टूट गई. यानी इस ट्रेन की कपलिंग एक ही दिन में दो बार टूटी.

घटना के करीब ढ़ाई घंटे बाद यह ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी. घटना के बाद यात्री खासा घबराए हुए थे. दो बार कपलिंग की खबर टूटने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

उज्जैन से बुलाया गया स्टाफ
ट्रेन को जैसे तैसे कपलिंग जोड़ने के बाद रवाना किया गया, लेकिन थोड़ा आगे चलने के बाद फिर से वही कपलिंग टूट गई. जोरदार झटके के बाद टूटे कपलिंग को देख यात्री घबरा गए. यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं स्टाफ ने उज्जैन से आ रही एक सुपरफास्ट रेल से इंजीनियर्स को मौके पर बुलवाया और तब जाकर ये ट्रेन रवाना हो सकी.

मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बेरछा से ही अटक-अटक कर चल रही थी. इसके थोड़ी देर बाद ही उज्जैन और रतलाम से रेलवे के आला अधिकारियं ने एक्सपर्ट इंजीनियर्स को बुलाया. इंजीनियरों के पहुंचने पर ट्रेन के यात्रियों ने राहत की सांस ली.

रेलवे ने दिए घटना के जांच के आदेश
इस मामले में रेलवे ने जांच रिपोर्ट तलब करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा है. रेलवे ने पूछा कि आखिर यह घटनाक्रम कैसे हुआ और ट्रेन की कपलिंग क्यों टूटी? जिम्मेदार अधिकारियों से इस हादसे की रिपोर्ट तय समय में पेश करने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: गुना में कार्यकर्ताओं से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस ने कहा- 'वो हमारे नंबर एक...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget