एक्सप्लोरर

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम, घने कोहरे के बीच इन जिलों में हुई बारिश

MP Weather News: ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही, जबकि भोपाल, सीहोर, उज्जैन, रीवा, सागर जिले में भी मध्यम कोहरा रहा.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में बुधवार को मौसम के मिजाज में फिर परिवर्तन हुआ है. पहले प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहा फिर हल्की मावठे की बारिश हुई. फसलों के लिए अमृत के समान बरसी मावठे की बारिश से किसानों के चेहरे पर भी सुकून की मुस्कान नजर आई. इंदौर में आधी रात तो भोपाल-सीहोर में बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई.
 
बता दें बुधवार की सुबह राजधानी भोपाल सहित नजदीकी जिले सीहोर में हल्की बारिश हुई, जबकि आधी रात को इंदौर में बारिश हुई. भोपाल-सीहोर में सुबह सात बजे तक घना कोहरा रहा, इसके बारिश मावठे की बारिश बरसने लगी. हल्की बूंदा बांदी से मौसम का मिजाज बदल गया. प्रदेश के 18 जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही. जबकि भोपाल, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, रीवा, मंडल और सागर जिले में भी मध्यम कोहरा रहा. 

पांच बड़े शहरों का तापमान
वहीं प्रदेश के पांच बड़े शहर जिनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन के तापमान की बात करें तो सबसे सर्द जबलपुर रहा. जबलपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 10.9 डिग्री रहा. इसी तरह भोपाल में अधिकतम पारा 26.8, न्यूनतम 13.0, ग्वालियर में अधिकतम 13.4, न्यूनतम 11.0, इंदौर में अधिकतम 27.9, न्यूनतम 14.6 और उज्जैन में अधिकतम पारा 25.0 जबकि न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया.

कल भी हो सकती है बारिश
वहीं मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी तक प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग में दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है, जबकि छतरपुर, ग्वालियर और राजगढ़  में कोल्ड डे वाला दिन रहेगा. मौसम विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: MP News: 'पिछली सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी', मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget