एक्सप्लोरर

MP: चिकलोद जंगल में मिला बाघ का कंकाल, शिकार के आरोप में 5 संदिग्ध हिरासत में

MP Tiger Skeleton: वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले में बाघ का शिकार हुआ था, जिसके बाद रविवार को वन अमले को बाघ का कंकाल मिला. एसटीएफ ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

MP Tiger Skeleton News: मध्यप्रदेश में बाघों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी भोपाल से 35 किलोमीटर दूर चिकलोद के जंगल में एक बाघ का कंकाल मिला था. ये कंकाल करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया गया है. इस मामले के संबंध में वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक पांचों संदिग्ध मुरारी गांव के रहने वाले हैं.

औबेदुल्लागंज डीएफॅओ (डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर) हेमंत रायकवार के अनुसार बाघ के कंकाल के पास 5 संदिग्ध दिखें थे, जिन्हें फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है. स्पेशल टास्क फोर्स इनसे पूछताछ कर रही हैं. बता दें कि चिकलोद के जंगल में अमला बीते दो दिनों से बाघ की तलाश कर रहा था. सर्च के दौरान रविवार को वन अमले को बाघ का कंकाल मिला. 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा बाघ की मौत का खुलासा 

बाघ के बारे में वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शुभरंजन सेन को सूचना दी थी. व्हाट्सएप पर मिली इस शिकायत में बताया था कि रायसेन जिले की आशापुरी बीट के आरएफ कपॉटमेंट 330 में बाघ को गोली मारकर शिकार किया गया है.  

सूचना मिलते ही वन अमले की तलाश के बाद रविवार को बाघ का कंकाल मिला था, जिसके बाद बाघ के कंकाल का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आज शुक्रवार को आ सकती है. रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि बाघ की मौत आखिर कैसे हुई थी. 

सीहोर जिले में भी मिला था बाघ का शव

यहीं कुछ दिन पहले सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघ की मौत हो गई थी. बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर वन विभाग की टीम ने बाघ के शव को रेस्क्यू किया, जबकि उसके साथ एक-एक साल के दो शावक घायल हो गए थे.

स्पेशल ट्रेन के जरिए घायल शावकों को भोपाल लाया गया. वन विहार के वाइल्ड लाइफ डॉक्टर्स शावकों की निगरानी में जुटे हैं.

ये भी पढ़े: Sanchi Milk Price Hike: महंगाई की मार! सांची दूध ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम, जानें एमपी में कितनी हुई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget