एक्सप्लोरर

MP News: शिक्षक भर्ती परीक्षा में सेलेक्शन के बाद नहीं मिली नियुक्ति, CM शिवराज के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का धरना

MP Teachers Recruitment: मध्य प्रदेश में 2020 में चयनित हुए ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति न मिलने पर अब वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. वह एक बार सीएम से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं.

MP News: बीते 10 दिनों से राजधानी भोपाल (Bhopal) में धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षक वर्ग-3 के 882 अभ्यार्थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से मिलने की जिद कर रहे हैं. मिलने नहीं देने पर इन अभ्यार्थियों ने सीएम हाउस के सामने ही सडक़ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है तो इन अभ्यार्थियों ने राजधानी भोपाल की दीवारों पर पैम्फलेट भी चस्पा किए हैं, इनपर लिखा है कि ''882 अभ्यार्थी लापता, मिलने पर संपर्क करें.''  बता दें इन अभ्यार्थियों के लिए बीते दिनों कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी ट्वीट किया था. 
 
प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग 3 परीक्षा 2020 में सिलेक्ट हुए ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थी राजधानी भोपाल में तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. धरना प्रदर्शन करने से पहले ओबीसी के चयनित अभ्यार्थियों ने आवेदन देकर बताया कि द्वितीय काउंसलिंग में ओबीसी अभ्यार्थियों की भर्ती विभाग द्वारा जिला रोस्टर के आधार पर न करके मनमाने ढंग से की गई और इस भर्ती में आरक्षण संबंधी कोई भी विवाद न्यायालय के अधीन नहीं है. 
 
सीएम से मिलने की जिद
शिक्षक वर्ग-3 चयनित 882 अभ्यार्थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की जिद कर रहे हैं. जब प्रशासनिक अमले ने इन अभ्यार्थियों को सीएम हाउस में जाने से रोक दिया तो यह अभ्यार्थी सीएम हाउस के सामने स्थित सडक़ पर ही धरने पर बैठ गए हैं और सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने की जिद कर रहे हैं. 
 
कांग्रेस नेता अरुण यादव कर चुके ट्वीट
अभ्यार्थियों का समर्थन कांग्रेस नेता अरुण यादव कर चुके हैं. बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ''प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पिछले 18 वर्ष में ओबीसी वर्ग के खिलाफ काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों ने मुझसे शिकायत की है कि प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा 2020 की द्वितीय काउंसलिंग में 800 से अधिक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए हैं. यह सभी अभ्यर्थी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर धरना दे रहे हैं. मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस शिकायत पर गंभीरता पूर्व विचार करें. ओबीसी वर्ग के साथ अन्य बंद करें और न्यायोचित ढंग से योग्य व्यक्तियों को नियुक्ति दें.''
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget