एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: सिंधिया समर्थक इमरती देवी पसोपेश में, विधानसभा चुनाव को लेकर कही यह बड़ी बात

Madhya Pradesh Election 2023 News: ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के उद्बोधन सुनने के बाद सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी के भी सुर बदले नजर आए.

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही सिंधिया समर्थक नेताओं की नई-नई बयानबाजी भी सामने आ रही है. डबरा से चुनाव हार चुकीं सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भविष्य में चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पार्टी जिसे टिकट देगी वही चुनाव लड़ेगा.उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम 200 से अधिक सीटों कोजीतने की कोशिश करेंगे. 

अमित शाह के भाषण के बाद बदले सुर

ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के उद्बोधन सुनने के बाद सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी के भी सुर बदले नजर आए. पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि डबरा में जिस पार्टी टिकट देगी, वहीं चुनाव लड़ेगा और उसे जीत कर लेंगे.उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने डेढ़ सौ सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, लेकिन 200 सीटों पर विजय हासिल करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, वह किसी के व्यक्तिगत समर्थक नहीं हैं. सिंधिया समर्थक नेता लगातार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. इस बयान पर इमरती देवी ने गोलमोल जवाब दिया.उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने को लेकर भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया.इमरती देवी ने कहा कि जिसे पार्टी टिकट देगी, वही चुनाव लड़ेगा और जीतेगा.

अपने बयानों से सुर्खियों में रह चुकी है इमरती देवी

इमरती देवी कई बार अपने बयानों से सुर्खियों में रह चुकी हैं. उन्होंने कई बार मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में उन्हें मुख्यमंत्री बोल कर संबोधित कर दिया है. इसके अलावा वे अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कई बार बयानों के कारण विवाद और सुर्खियों में रह चुकी हैं. साल 2020 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर इमरती देवी बीजेपी में शामिल हो गई थी. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और 7000 वोटो से साल 2020 में हार गई. चुनाव होने के बाद भी उन्होंने बयान देते हुए कहा कि डबरा सीट शुरू से ही कांग्रेस की है. उनके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई. 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लड़ते थे कभी डबरा से चुनाव

डबरा सीट की पहचान ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की वजह से पूरे प्रदेश की राजनीति में खूब छाई रही.साल 2018 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई थी. इसके बाद नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ने लगे.डबरा सीट शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है. यहां पर नरोत्तम मिश्रा अपने चुनावी मैनेजमेंट से तीन बार मामूली अंतर से चुनाव जीत चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Today: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना, इस जिले में हुई है सबसे अधिक बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget