एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में स्मार्ट मीटर लगाते वक्त महिला की हुई मौत, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

MP Smart Meter: चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि महिला की मौत के मामले में 8 लोगों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

MP Smart Meter: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाते समय बरती गई लापरवाही की वजह से एक महिला की जान चली गई. इस मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस (Chimanganj Mandi Police Station) ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल उज्जैन के विराट नगर इलाके में रहने वाली चमेली बाई के घर पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था. इस दौरान बिजली के तार लापरवाही पूर्वक छोड़ दिए गए, जिसकी चपेट में चमेली बाई आ गई. इस घटना में चमेली बाई की दर्दनाक मौत हो गई.
 
महिला के पति मोहन सिंह चौहान ने बताया कि बिजली कंपनी के 8 लोग मीटर लगाने के लिए आए थे. उनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए. चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि महिला की मौत के मामले में 8 लोगों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बात का भी खुलासा हो पाएगा कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ है?
 
 
चमेली बाई की मौत पर राजनीति भी शुरू
 
इस मामले में एमपीईबी के सहायक यंत्री सत्यजीत सिंह की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया गया है. मामले में जो आरोपी बनाए गए हैं, उनके नाम मान सिंह, दीपक, आनंद, सुधीर, आनंद रायपुरे, शुभम यादव और यश श्रीवास्तव हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बरती गई लापरवाही को लेकर चमेली बाई की मौत का मामला राजनीतिक गलियारों में भी तूल पकड़ रहा है. कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष मकसूद अली ने बताया कि पीड़ित परिवार के घर कांग्रेस के नेता जाएंगे. वहीं पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा और बिजली कंपनी के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग भी की जाएगी.
 
स्मार्ट मीटर से अधिक बिल की भी शिकायत
 
स्मार्ट सिटी उज्जैन में स्मार्ट मीटर शुरू से ही विवादों में घिरे हुए हैं. उपभोक्ताओं की ओर से लगातार मीटर से अधिक बिल निकलने की शिकायत की जा रही है. इंदिरा नगर में रहने वाले अजय सिंह ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से बिल डेढ़ से दोगुना हो गया है, जबकि बिजली की खपत पहले जितनी ही है. स्मार्ट मीटर से आ रहे अधिक बिल के कारण उनका बजट बिगड़ गया है. इस मामले में बिजली कंपनी के अधिकारी आरोपों को गलत बता रहे हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget