एक्सप्लोरर

Siyasi Scan: मजदूरों की लड़ाई से शुरू हुआ सफर लोकसभा तक पहुंचा! इस नेता की है फर्श से अर्श तक पहुंचने की दिलचस्प कहानी

MP Siyasi Scan: डॉ. सत्यनारायण जटिया ने पहली बार आगर मालवा से 1977 में विधायक का चुनाव जीता. इसके बाद उन्होंने साल 1980, 1990, 1995, 1998, 1999 और 2004 में लगातार लोकसभा सीट से जीत हासिल की.

MP Siyasi Scan: जीवन के शुरुआती दौर जब मजदूरों के साथ अन्याय देखा तो एक ऐसी तड़प जाग उठी कि मजदूरों को कैसे न्याय दिलाया जाए? मजदूरों की लड़ाई कैसे लड़ी जाए? इन सवालों का जवाब ढूंढते-ढूंढते मध्य प्रदेश के जावद में जन्मे डॉ. सत्यनारायण जटिया ने भारतीय मजदूर संघ के जरिए सड़क पर अन्याय के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी. मजदूरों के मसीहा के रूप में पहचान बनाने के बाद जब उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस राजनीतिक सफर की सफलता के पीछे भी मजदूरों की मेहनत ही सबसे बड़ी वजह बताई जाती है. 

एक बार विधायक, 6 बार सांसद, दो बार केंद्रीय मंत्री, एक बार राज्यसभा सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष, पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके डॉ. सत्यनारायण जटिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मजदूरों की लड़ाई के साथ शुरू की थी. मिल मजदूरों के लिए सड़क पर उतरने वाले डॉ. सत्यनारायण जटिया ने रेल रोको आंदोलन में भी हिस्सा लिया. इस दौरान वे कई बार जेल भी गए. 

मजदूर वर्ग की समस्या के बारे में जानते थे डॉ. सत्यनारायण जाटिया

जब भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए डॉ. सत्यनारायण जटिया सड़क पर उतरते थे तो उनके साथ सैकड़ों की संख्या में मजदूर भी सड़क पर आ जाते थे. उन्होंने मजदूरों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को जाना और इसके बाद उन्हें समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क पर लड़ाई शुरू की. डॉ. सत्यनारायण जटिया काफी निर्धन परिवार से जुड़े हुए थे, इसलिए उन्हें मजदूर वर्ग की अधिकांश समस्या के बारे में अच्छी तरह पता था. 

इसी वजह से उन्हें मजदूरों की लड़ाई लड़ने में महारथ हासिल हो गई. जब मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति के क्षेत्र में आए तो उनका साथ हजारों की संख्या में श्रमिकों ने भी दिया. उन्होंने बिना किसी पारिश्रमिक उनका प्रचार प्रसार किया और उन्हें विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पहुंचा. 

आज भी मजदूरों के लिए दरवाजे खुले
डॉ. सत्यनारायण जटिया ने पहली बार आगर मालवा से 1977 में विधायक का चुनाव जीता. इसके बाद उन्होंने साल 1980, 1990, 1995, 1998, 1999 और 2004 में लगातार लोकसभा सीट से जीत हासिल की. उज्जैन आलोट लोकसभा सीट से 6 बार सांसद बने डॉक्टर जटिया सामाजिक न्याय मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा वर्तमान में वे पर्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य हैं.

इतने बड़े ओहदे पर पहुंचने के बाद भी आज भी वे मजदूरों की समस्याओं को लेकर हमेशा जुझते रहते हैं. जब भी कोई मजदूर अपनी समस्या लेकर जाता है तो वे खुद उसका निदान करते हैं. आज भी वे अपनी पहचान श्रमिक नेता के रूप में ही मानते हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री छह अप्रैल से विदिशा में कहेंगे भागवत कथा, इस तरह श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget