एक्सप्लोरर

Singrauli Crime News: रेप और बेचने की झूठी शिकायत करना महिला को पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

MP Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) में पुलिस ने एक महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. जो लोगों को फंसाकर उनसे पैसे ठगते थे.

Singrauli News: पुलिस में झूठी शिकायतें देने वालों को सबक सिखाने के लिए सिंगरौली (Singrauli) जिले के मोरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो थाने में झूठी शिकायत कर किसी को ब्लैकमेल और रुपये ऐंठने का काम करता था, बताया जा रहा है कि मोरवा थाने में रविवार को एक महिला ने रेप और दलालों को बेचने की शिकायत की थी. महिला ने शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त को संतोष वैश्य निवासी बरवानी ने जूस में नशे की दवा मिलाकर पिलाया और मुझे हैदराबाद ले गया. वहां उसने मुझसे शारिरिक संबंध बनाया और इसके बाद बेच दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो, लेकिन जब महिला से कई बार पूछताछ की गई तो वो कभी हैदराबाद तो कभी पटना बताने लगी, जिसके बाद सबूतों के आधार पर महिला की बातें झूठी साबित हुई.

गिरोह का ऐसे हुआ पर्दाफाश

पुलिस जब संतोष वैश्य से पूछताछ शुरू कि तो संतोष ने बताया कि महिला और उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा अब तक 1 लाख रुपये उससे ले लिया गए है. इसके बाद फिर से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है. जब मैंने देने से इंकार कर दिया तो थाने में आकर महिला झूठी शिकायत कर दी. संतोष वैश्य के बताए अनुसार पुलिस ने जब रामजी वैश्य और हाकिम वैश्य को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उन्होंने महिला के साथ मिलकर संतोष से पैसे लिये है.

Indore News: इंदौर से 41 लाख के सोने का पार्सल नहीं पहुंचा राजकोट, हिरासत में कूरियर कंपनी के दो लोग

महिला पैसा कमाने के लिए करने लगी है ये कांड

पुलिस विवेचना में ये बात सामने आई है कि महिला अपने पति को तलाक देकर अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली गई थी. लौटकर जब आई तो गिरोह के साथ मिलकर गांव के ही एक ऐसे युवक को अपने हुस्न के जाल में फसाने की साजिश रची जो पैसे वाला है. वो पहले युवक को अपने हुस्न के जाल में फ़ंसाती था और पिर उनसे पैसे ऐंठती थी. महिला और गिरोह के दो सदस्यों ने संतोष वैश्य से 1 लाख रुपये की मांग की. संतोष ने बदनामी के डर से उन्हें पैसे दे दिए. लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद महिला फिर संतोष से पैसों की मांग करने लगी. संतोष ने जब पैसे देने से इंकार किया, तो महिला ने मोरवा थाने के संतोष के खिलाफ झूठी कहानी गढ़कर शिकायत कर दी.

जांच में झूठी शिकायत का हुआ पर्दाफाश

पुलिस जांच में महिला के झूठी शिकायत का पर्दाफाश हो गया. जिसके बाद पुलिस ने झूठी शिकायत और ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सिंगरौली अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मोरवा थाने में महिला ने युवक के खिलाफ झूठी शिकायत की थी. महिला की शिकायत की जांच की गई तो शिकायत फर्जी निकली. जिसके बाद पुलिस ने झूठी शिकायत करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला और उसके गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

Singrauli News: सिंगरौली में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, दो लोगों ने कुल्हाड़ी से कर दी युवक की हत्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget