एक्सप्लोरर

Singrauli News: क्लास में आगे बैठने पर दलित छात्रा की पिटाई करने वाली टीचर पर दर्ज हुई FIR, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

Singrauli News: सिंगरौली के सरकारी स्कूल में दलित छात्रा से मारपीट करने वाली शिक्षिका के खिलाफ SC/ST एक्ट व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही उसे स्कूल से निलंबित कर दिया गया है.

MP News: एमपी (MP) के सिंगरौली (Singrauli) जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देना वाला सामने आया है. यहां एक सरकारी शिक्षिका एक दलित छात्रा (Dalit Student) की इतनी पिटाई की कि वो दो घंटे तक बेहोश रही. बताया जा रहा है कि दलित छात्रा की गलती सिर्फ ये थी कि वो क्लास में सबसे आगे वाली सीट पर बैठ गई थी. जिसे देखकर शिक्षिका अपना आपा खो बैठी और छात्रा की पिटाई कर डाली. इतना ही नहीं स्कूल की अन्य छात्राओं ने भी शिक्षिका पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. फिलहाल शिक्षिका पर SC/ST एक्ट व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे निलंबित भी कर दिया गया है.  

शिक्षा विभाग ने शिक्षिका किया निलंबित

मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय बैढन का है. यहां स्कूल की एक महिला टीचर जागृति सिंह छात्राओं के साथ मारपीट और गाली गलौज कर उन्हें प्रताड़ित करती थी. छात्राओं ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर के पास की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश जारी किए थे और जांच पूरी होने के बाद शिक्षिका पर छात्राओं की शिकायत के आधार पर SC/ST एक्ट व मारपीट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं शिक्षा विभाग ने उस शिक्षिका को निलंबित करने का फरमान भी जारी कर दिया गया है. 

Bhind News: भिंड में लोधी समाज की रैली में उपद्रव, इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

शिक्षिका ने छात्राओं से लगवाया झूठा आरोप

वहीं जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने भी छात्राओं को बहला फुसलाकर स्कूल प्रिंसिपल और एक अन्य शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगवाया था. लेकिन जांच में शिक्षिका की पोल खुल गई. छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि जागृति सिंह कई छात्राओं से झूठी कहानी गढ़कर शिकायत कराना चाह रही थी. वहीं मामला दर्ज होने के बाद शिक्षिका पर गिरप्तारी की तलवार लटकने लगी है. शिक्षिका पर मारपीट करने सहित SC/ ST की धाराओं के तहद मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में शिक्षिका की गिरफ्तारी की जाएगी.

बताते चलें कि हाल ही में ऐसा ही एक मामला राजस्थान से भी सामने आया था. जहां मटके से पानी पीने के बाद शिक्षक ने दलित छात्र की पिटाई कर दी थी और उसकी मौत हो गई थी.

Indore: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग का छात्र बना गांजा तस्कर, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget