एक्सप्लोरर

Watch: रेलवे ट्रेक है या हाइवे? जान जोखिम में डालकर पटरी पर दौड़ा दी बाइक, गजब है ये वायरल वीडियो

MP Viral Video: वायरल हुए एक वीडियो में कई लोग रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते दिखे. बिजली की समस्या से परेशान आदिवासी समुदाय के लोगों ने जाम लगा दिया था तो लोगों ने पटरी को ही हाइवे समझ लिया.

MP Viral Video: आए दिन मध्य प्रदेश से कई अजीब कारनामें सुनने और देखने को मिलते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला राज्य के श्योपुर इलाके से सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक के बाद एक बाइक रेलवे ट्रैक पर से गुजरती दिखाई दे रही हैं. मानों ये रेल की पटरी ना हो, कोई हाइवे हो. यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. बीते शुक्रवार को श्योपुर के सलापुरा पुलिया पर लंबा जाम लगा था.

रेलवे ट्रैक पर दौड़ी बाइक

बताया जा रहा है कि बिजली की समस्या से परेशान आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन की वजह से जाम लगा हुआ था और जाम की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी, जिसके चलते जाम से परेशान होकर एक युवक ने अपनी बाइक नैरो गेज पटरी से निकाल दी. फिर उस युवक को देखने के बाद 200 से ज्यादा लोग भी अपनी-अपनी बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पर उतर गए. अपनी जान की परवाह किये बिना लोग रेलवे ट्रैक को पार करने में लग गए. 

देखें वायरल वीडियो

सात साल पहले ही बंद हो गया है ट्रैक

बता दें कि ये ट्रेक सात साल पहले ही बंद हो गया है, लेकिन जिस नैरो गेज ब्रिज से लोग अपनी बाइक निकाल रहे थे. उसके ठीक नीचे चंबल नहर है. थोड़ी भी चूक होती तो बाइक समेत सभी लोग कई फीट नीचे गिरते, जिससे उन सभी की जान भी जा सकती थी. लेकिन लोगों को न जान की परवाह थी न खतरनाक ट्रैक की. जब इसका वीडियो सामने आया तब लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाया. हैरानी की बात यह है कि इस घटना के दौरान न ही पुलिस दिखाई दी और न ही प्रशासन ने  कोई रोक टोक की. 

यह भी पढ़ें -

मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने ली 1 हजार करोड़ की घूस? पूर्व विधायक ने लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget