एक्सप्लोरर

Jabalpur: धार्मिक सेंसर बोर्ड करेगा फिल्म और टीवी सीरियल्स की समीक्षा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की घोषणा

फिल्मों को जांचने के लिए एक धार्मिक समिति का भी गठन किया जाएगा. समिति फिल्म और सीरियल्स को देखेगी उसमें हिंदू धर्म के खिलाफ तथ्य मिले तो फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजकर उसमें सुधार करने को कहा जाएगा.

Madhya Pradesh News: अब धर्माचार्य और हिन्दू धर्म के जानकार फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में हिन्दू धर्म के अपमान से जुड़ी सामग्री की समीक्षा करेंगे. इसके लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धार्मिक सेंसर बोर्ड बनाने जा रहे हैं, जो जल्द ही अपना काम शुरू कर देगा. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्मों में जहां कोई कमी दिखानी हो तो हिन्दू धर्म और जहां अच्छी दिखानी हो तो दूसरे धर्म के जिक्र की परिपाटी चली आ रही है और अब इसे खत्म करना है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जबलपुर में कहा कि बॉलीवुड में बनाई जा रही फिल्मों और सीरियल्स में हिंदू-देवी देवताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है.

दशकों से हो रहा हिंदुत्व का अपमान- शंकराचार्य
हिन्दू धर्म के अपमान का यह सिलसिला भारत में कई दशकों से बॉलीवुड चला रहा है. हिंदू और हिंदुत्व पर निशाना साधकर फिल्म बनाने का काम लंबे समय से किया जा रहा है. अब जनता जागरूक हो गई है, धर्माचार्य भी इस विषय पर ध्यान देने लगे हैं. इसलिए अब उन्होंने फैसला किया है कि जिस तरह से सेंसर बोर्ड काम करता है, उसी तरह से फिल्मों को जांचने के लिए एक धार्मिक समिति का भी गठन किया जाएगा.

इसमें हिंदू धर्म के जानकार और विद्वानों को रखा जाएगा. यह समिति फिल्म और सीरियल्स को देखेगी. अगर उसमें किसी भी तरह से हिंदू धर्म पर निशाना साधने जैसे तथ्य मिले तो फिर फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजकर उसमें सुधार करने को कहा जाएगा.

बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी चेतावनी
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दो टूक में चेतावनी दी है कि हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का अपमान बंद होना चाहिए. इसके साथ ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने शंकराचार्य की नियुक्ति पर सवाल उठाने वाले अखाड़ों को भी खरी-खरी सुनाई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ब्रम्हलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के आदेश के मुताबिक ही शंकराचार्यों की नियुक्ति हुई है. इसमें पूरी तरह से धर्म और शास्त्र के नियमों का पालन किया गया है.

शंकराचार्य की नियुक्ति पर सवाल उठाने वाले एक अखाड़े के कुछ लोग हैं जिन्हें किसी भी तरह का ज्ञान नहीं है. शंकराचार्य की नियुक्ति में कभी भी अखाड़े शामिल नहीं होते हैं. अब शंकराचार्य की नियुक्ति सर्वसम्मति से हो चुकी है और सवाल उठाने वालों का तर्क निराधार है.

ये भी पढ़ें

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों ने किया पहला शिकार, 5 नवंबर को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget