एक्सप्लोरर

MP News: शहडोल में AI से छात्रा का फेक वीडियो बनाकर किया वायरल, इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

Shahdol News: शहडोल में 11 की छात्रा के साथ इंजीनियरिंग छात्र ने फोटो लेकर AI की मदद से फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

मध्य प्रदेश के शहडोल में महिलाओं पर हो रहे अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधियों पर शिकंजा कसने के बावजूद महिला अपराध की में कोई कमी नहीं आ रही है. शहडोल से एक मामला सामने आया है, जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ इंजीनियरिंग कर रहे एक युवक उसके साथ छेड़खानी की.

इसके साथ ही उसकी फोटो खींचकर AI के जरिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पुलिस में शिकायत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है.

छात्रा की अश्लील तस्वीरें उसके पिता के व्हाट्सएप पर भी भेजी

शहडोल में बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा देने वाली घटना में 16 वर्ष की छात्रा को स्कूल आते-जाते समय बेम्हौरी के इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र अर्जुन तिवारी द्वारा लगातार परेशान किया जाता रहा. अर्जुन न केवल बालिका का पीछा करता बल्कि अश्लील हरकतें कर जबरन बातचीत की कोशिश करता.

तभी छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने साइबर अपराध का सहारा लिया और AI के जरिए उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. छात्रा को बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील तस्वीरें खुद उसके पिता के व्हाट्सएप पर भी भेज दीं.

पूरे घटना क्रम से आहत छात्रा ने अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत धनपुरी पुलिस से की. पुलिस ने सनकी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

छात्रा को स्कूल आते-जाते समय भी परेशान करता था

इस मामले में धनपुरी थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ इंजीनियरिंग छात्र अर्जुन तिवारी ने छेड़छाड़, धमकी और साइबर अपराध की गंभीर घटनाएं अंजाम दीं. आरोपी छात्रा को स्कूल आते-जाते परेशान करता था, उसकी फोटो एडिट कर AI से अश्लील वीडियो व फोटोज बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर वायरल कर दीं.

यहां तक कि छात्रा के पिता का मोबाइल नंबर हैक कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से भी बदनाम करने की कोशिश की. पीड़िता ने 2 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्जुन तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है. उस पर अपराध धारा 74, 78(1)(i)(m) BNS, 7/8 पाक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिवान का कहना है कि एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो एडिट कर वायरल करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है, आगे की कार्यवाही जारी है.

रविन्दर सिंह गिल की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget