एक्सप्लोरर

Sehore News: काम में लापरवही बरतने वाले 5 अफसरों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

MP News: कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एक अधिकारी कहने पर भी नहीं पहुंचे, इसके अलावा अन्य अधिकारियों के खिलाफ जन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई हुई.

Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले में प्रशासनिक मशीनरी ठीक ठंग से काम नहीं कर रही है, अफसर बेखौफ नजर आ रहे हैं. कलेक्टर ने ऐसे ही पांच अफसरों को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही को लेकर जवाब मांगा है. शुक्रवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर  (Chandra Mohan Thakur)द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया को उपस्थिति होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन सीएमएचओ बैठक में नहीं पहुंचे. उन्हें फोन लगाया गया तो उनका फोन बंद आया.

सीएमएचओ कार्यालय में फोन कर जब इस बात का पता लगाया गया तो बताया गया कि वह भोपाल में मीटिंग में गए हुए हैं. वहीं जब संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल से इस बारे में  पता किया गया तो मालूम हुआ कि ऐसी कोई मीटिंग ही नहीं है. मामले में कनिष्ठ राजस्व अधिकारी ने कार्यालय और निवास का औचक निरीक्षण कर पंचनामा बनाते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इसमें बताया कि कार्यालय में सीएमएचओ डेहरिया अनुपस्थित थे और उनके निवास पर ताला लगा है. इसे लेकर कलेक्टर सीएमएचओ को नोटिस जारी किया है.

आष्टा एसडीएम-सीईओ को नोटिस
सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खामखेडा बैजनाथ में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा पर्यावरण विभाग मंत्री हरदीप सिंह डंग शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का सर्वे करने के लिए कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं आया. इसे लेकर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने आष्टा एसडीएम आनंद सिंह राजावत और आष्टा जनपद पंचायत सीईओ अमित व्यास को नोटिस दिया है.

कलेक्टर के नोटिस का नहीं दिया जबाव
इधर सीहोर जनपद पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की गाज गिरी है. जनसेवा अभियान के तहत आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने को लेकर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जनपद पंचायत सीईओ सिद्धगोपाल वर्मा को नोटिस जारी कर जबाव मांगा था, लेकिन सीईओ वर्मा ने कलेक्टर के नोटिस का जबाव नहीं दिया. इसे कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सीईओ वर्मा की लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव भोपाल कमिश्नर को भेजा है.

ममता दुबे को फोन रिसीव न करना पड़ा भारी
इधर लोक सेवा की कार्यालय सहायक ममता दुबे को फोन रिसीव नहीं करना भारी पड़ गया. कर्तव्यों का पालन नहीं करने सहित कार्यालय समय में उपस्थित नहीं रहने और वरिष्ठ अधिकारियों के फोन रिसीव नहीं करने पर संयुक्त कलेक्टर ने लोक सेवा की कार्यालय सहायक ममता दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में उनकी दो वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.

यह भी पढ़ें:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget