एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में कक्षा के हिसाब से तय हुए बच्चों के स्कूल बैग के वजन, नई पॉलिसी लागू

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों को शिवराज सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब 1 से लेकर 5वीं क्लास तक के बच्चों के बैग का वजन 1 किलो से 2.5 किलोग्राम के बीच रहेगा. प्री-प्राइमरी क्लास के लिए बैग नहीं होगा.

मध्य प्रदेश (MP) में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है. स्कूल के बच्चों (School Children) की पीठ पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chouhan Government) ने नई पॉलिसी लागू की है. नई पॉलिसी के अनुसार क्लास 1 से लेकर 5वीं क्लास तक के बच्चों के बैग का वजन 1 किलो से 2.5 किलोग्राम के बीच रहेगा. प्री-प्राइमरी क्लास में अब बच्चों के लिए स्कूल बैग नहीं होगा. 11वीं-12वीं क्लास में छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन साढ़े 3 किलो से 5 किलोग्राम तक रहेगा.

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर

मध्य प्रदेश में बीते कुछ वर्षों से स्कूली बच्चों के बैग का बोझ कम करने की मांग लगातार विशेषज्ञ उठा रहे थे. शिक्षा विभाग (Education Department) ने स्कूल बैग पॉलिसी 2019 को रद्द कर अब स्कूल बैग पॉलिसी 2020 (School Bag Policy 2020) जारी किया है. नई पॉलिसी के अनुसार होमवर्क का तनाव छोटे बच्चों को नहीं दिया जाएगा. सरकार बिना किताब के शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. मिसाल के तौर पर कंप्यूटर शिक्षा, नैतिक शिक्षा और सामान्य ज्ञान की क्लास बिना किताब के लगेगी. सीबीएसई और एमपी बोर्ड में बच्चों के वजन से 4 गुना ज्यादा भारी स्कूल का बैग है. सीबीएसई की चौथी क्लास के बैग का वजन 9 किलो पाया गया है. पांचवीं क्लास वाले बच्चों के बैग का वजन 17 किलो से ज्यादा रहता है.

MP News: 'शबाना आजमी‌, नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के...एजेंट हैं', MP के गृहमंत्री का बयान

बच्चों की पीठ पर बढ़ते वजन को कम करेगी सरकार

दोनों क्लास के लिए स्कूल बैग का वजन ढाई किलो आदर्श होना चाहिए. सातवीं क्लास के बच्चों का स्कूल बैग 22 किलो से ज्यादा वजनी है. स्कूली बच्चों के बैग का भार शरीर के भार से 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने बताया कि आने वाले दिनों में बैगलैस व्यवस्था लागू होगी. वजन कम करना और पाठ्यक्रम में कमी लाने पर शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है. नई शिक्षा नीति (National Education Policy) के तहत अब छोटे बच्चों को किताबें लेकर स्कूल में नहीं जाना होगा. बाल वाटिका के तहत नए बदलाव की व्यवस्था की जा रही है. जल्द ही प्रदेश स्कूल संचालकों को स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के तहत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे. सरकार की दिशा निर्देशों का सभी स्कूलों को सख्ती से पालन करना होगा.

MP News: चुनाव से पहले राहुल गांधी की MP पर नजर, भारत जोड़ो यात्रा में करेंगे 24 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget