एक्सप्लोरर

Watch: गलती करने से रोका तो तहसीलदार के सामने भाजपा नेत्री ने पुलिसकर्मी पर बरसाई चप्पल, वायरल हो रहा वीडियो

नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेत्री साधना पटेल ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए पुलिस व प्रशासन के अफसरों से गाली गलौज, जबकि एक पुलिस वाले चप्पल दिखाते हुए भी नजर आईं.

Bhopal News: सत्ता का रसूख हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. इसका उदाहरण बीती रात चित्रकूट में देखने को मिला जहां भाजपा की एक नेत्री ने पुलिसकर्मी पर चप्पल तान दी. यह भाजपा नेत्री नगर परिषद की अध्यक्ष भी हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, जबकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. 

तहसीलदार भी मौके पर थे मौजूद
जानकारी के अनुसार चित्रकूट थाना क्षेत्र के पाथर गांव में अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे थे. इस दौरान अवैध उत्खनन कर  रही जेसीबी और दो ट्रैक्टर पकड़े गए थे. कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष साधना पटेल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गई. नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेत्री साधना पटेल ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए पुलिस व प्रशासन के अफसरों से गाली गलौज, जबकि एक पुलिस वाले चप्पल दिखाते हुए भी नजर आईं. प्रशासन से जब्त किए गए वाहन नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल छुड़वा कर ले गईं.

नायब तहसील की शिकायत पर मामला दर्ज
इधर पुलिस ने नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर की लिखित शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल सहित 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. चित्रकूट एसडीओपी आशीष जैन के मुताबिक आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. जांच की जा रही है. जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल का परिवार उत्खनन के कार्य में लगा हुआ है. बीती रात भी कार्रवाई की भनक लगते ही साधना पटेल अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई. साधना पटेल के समर्थकों के हाथों में कुल्हाड़ी व फावड़े थे. यह देख प्रशासन का अमला पीछे हट गया. हालांकि एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साधना पटेल पुलिस कर्मी को चप्पल दिखाते नजर आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें:- Vikas Yatra के बहाने फिर मैदान में उतरेगी शिवराज सरकार, हर गली-वार्ड तक पहुंचने की है तैयारी, 1 फरवरी से होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget