एक्सप्लोरर

MP News: सतना में भी हेराफेरी! 55 हितग्राहियों को नहीं मिली पीएम आवास योजना की राशि

शिकायतकर्ता गोरेलाल के मुताबिक राशि उनके बैंक खाते में आना थी लेकिन नहीं आई. जांच की गई तो पता चला कि किसी ने उनकी राशि को बैंक से निकाल लिया. इसी प्रकार की और भी गड़बड़ियां सामने आई है. 

Pradhan Mantri Awas Yojan In MP: मध्य प्रदेश में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सतना जिले के रहिकवारा इलाके में देखने को मिला. यहां 55 परिवार पीएम आवास योजना की राशि का इंतजार करते रह गए और रकम बीच में ही गायब हो गई या यूं कहे कि दूसरे खातों में स्थानांतरित हो गई. वहीं मध्य प्रदेश के देवास में हाल ही में लोकायुक्त पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नगर परिषद में करोड़ों रुपए की राशि की गड़बड़ी के मामले का खुलासा किया है.

नगर परिषद सतवास, लोहरदा और कांटा फोड़ में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की राशि की हेराफेरी कर दी गई. यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दी जाना थी लेकिन राशि दूसरे मदों में खर्च कर दी गई. इस मामले में लोकायुक्त पुलिस लगातार गड़बड़ियों का खुलासा कर रही है.

दूसरी तरफ सतना जिले के रहिकवारा इलाके में एक और मामला सामने आया है. यहां पर 55 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना की राशि का इंतजार ही रह गया. पीएम आवास योजना की राशि बैंक से गायब हो गई. शिकायतकर्ता गोरेलाल के मुताबिक राशि उनके बैंक खाते में आना थी लेकिन अभी तक नहीं आई है. इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि किसी ने उनकी राशि को बैंक से निकाल दिया है. इसी प्रकार की और भी गड़बड़ियां सामने आई है. 

पूरे मामले में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात भी कही जा रही है. हालांकि पीएम आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करने वाले लोग इस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि उनके नाम पर फर्जी खाता खोलकर राशि की हेराफेरी की गई है. इसके अलावा शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में आई राशि को दूसरे मद में खर्च कर दिया गया है. दोनों ही शिकायतें गंभीर हैं और दोषियों पर कार्रवाई का फिलहाल इंतजार है. 

इसे भी पढ़ें: 

Jabalpur: लग्जरी कार से मंदिर पहुंचा, मांगी माफी फिर दानपेटी लेकर हुआ रफूचक्कर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget