एक्सप्लोरर

MP: एमपी में क्या खदानों के साथ-साथ सरकार ने पोर्टल भी किया बंद? जानें- पूरी सच्चाई

MP News: एमपी में एनजीटी लागू होने के बाद खदानों के बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है. इसके साथ ही इस बात पर भी सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सरकार रॉयल्टी जनरेट पोर्टल भी बंद करने जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया के माध्यम से ये सूचना तेजी से वायरल हो गई कि मध्य प्रदेश में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल लागू होने के बाद सारी खदानों को बंद करते हुए पोर्टल भी बंद कर दिया गया है. अब किसी की भी वहां की रॉयल्टी नहीं बनेगी, जिसकी वजह से बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने का कार्य पूरी तरह ठप हो जाएगा. एबीपी न्यूज़ ने पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाया तो आधी बात सही निकली, जबकि आधी गलत साबित हुई.

बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात तेजी से फैलने लगी कि एनजीटी लगने के बाद अब सरकार रॉयल्टी जनरेट करने का पोर्टल बंद करने जा रही है. इसके साथ ये भी कहा गया कि अब बिल्डिंग मटेरियल के भाव आसमान पर पहुंच जाएंगे. सरकार की ओर से पोर्टल बंद करने के साथ-साथ खदानों को भी बंद कर दिया गया है. 

पोर्टल बंद नहीं हुआ- डीजीएम
इस मामले में जब खनिज विभाग के डीजीएम आईएएस अधिकारी अनुराग चौधरी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि 30 जून के बाद से ही खदानों को बंद कर दिया गया है. एनजीटी लागू होने के बाद बालू रेत की खदाने बंद हो गई है, मगर पोर्टल बंद नहीं किया गया है. पोर्टल को बंद किया भी नहीं जा सकता है.

उन्होंने ये भी कहा कि जो एनजीटी के नियमों का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि मध्य प्रदेश में एनजीटी के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है.

लाखों लोगों का जुड़ा है व्यवसाय

बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले व्यापारी राजू जैन के मुताबिक बिल्डिंग मटेरियल के व्यापार से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है. मध्य प्रदेश में कई दुकान पर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई किया जाता है. ऐसे में सरकार जो भी फैसला लेती है वो व्यापारियों के हित में लेती है.

व्यापारी सुरेश सिंह के मुताबिक मध्य प्रदेश में प्रतिदिन करोड़ों रुपये के बिल्डिंग मटेरियल का व्यापार होता है. इनमें रेती, गिट्टी, बालू रेत, सरिया और सीमेंट शामिल हैं. सरकार को इस व्यापार से करोड़ों रुपये का जीएसटी भी मिलता है.

ये भी पढ़े: Amarwara By Election: अमरवाड़ा में गोंगपा ने बढ़ाई कांग्रेस-बीजेपी की टेंशन? क्या कहते हैं वोटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर और पद्मश्री बशीर बद्र का भोपाल में निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस 
मशहूर शायर और पद्मश्री बशीर बद्र का भोपाल में निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस 
ट्विशा शर्मा केस: आज गिरफ्तार हो सकती हैं गिरिबाला सिंह, बहू का चरित्र खराब करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप
ट्विशा शर्मा केस: आज गिरफ्तार हो सकती हैं गिरिबाला सिंह, बहू का चरित्र खराब करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप
Bhopal News: IPS की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा, 'मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं'
भोपाल: IPS की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा, 'मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं'

वीडियोज

Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan
Bakrid Clash | Uttar Pradesh: मस्जिद छोड़ नमाज के लिए बाहर भागी भीड़? | Eid | Qurbani Controversy
Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget